TV CELEBS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कपिल शर्मा को याद आए पुराने दिन! कहा- शो के सेट पर दर्शकों की कमी खल रही है

Kapil-Sharma-missing-audience
'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अलावा सुमोना चक्रवर्ती, कृष्‍णा अभिषेक, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर सहित दूसरे कलाकार भी दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। कपिल शर्मा की हाजिरजवाबी को हरकोई प्रशंसक है।
मशहूर अदाकार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अपने ‘कपिल शर्मा शो’ के साथ छोटे पर्दे पर वापसी तो की है लेकिन उन्हें सेट पर शूटिंग के दौरान सामने दर्शकों की कमी खल रही है। मार्च में कोरोना वायरस महामारी के बाद शो की शूटिंग रोक दी गयी थी और इस बीच चैनल पर इसके पुराने एपिसोड दिखाये जाते रहे।
शो की टीम ने जुलाई महीने में शूटिंग फिर शुरू की जिसमें कोविड-19 संबंधी सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। शो की पुन: शुरूआत एक अगस्त को प्रसारण के साथ हुई और पहले एपिसोड में अभिनेता सोनू सूद मेहमान थे।
शर्मा ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा शूटिंग करने में थोड़ा डर तो लग रहा था, लेकिन उन्होंने सोचा कि एक ना एक दिन को काम फिर शुरू करना ही पड़ेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्तिगत रूप से हम सभी बहुत चौकन्ने और सावधान रहते हैं। हमारा शो हमें दर्शकों को संकट के इस समय हंसाने का अवसर देता है।’’

सोनू सूद एक बार फिर बने गरीबों के मसीहा, एक बार फिर जीता दिल


कोरोना काल में लोगों की मदद करके उनके दिल में राज करने वाले सोनू सूद ने एक बार फिर से नेक काम किया है। उन्होंने हाल ही में पंचकूला के लोनी इलाके के एक गांव के बच्चों की पढ़ाई मदद के लिए स्मार्टफोन खरीद कर दिए। जिसका जिक्र उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके किया था।
सोनू सूद ने भी पंचकूला के मोरनी इलाके के एक गाँव के बच्चों की पढ़ाई में मदद की है। अभिनेता ने इन बच्चों को स्मार्टफोन भेंट किए हैं ताकि ये बच्चे अपने घरों से ऑनलाइन अध्ययन कर सकें। सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि ये बच्चे मोरनी क्षेत्र के कोटि गाँव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, और उनके पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण वे ऑनलाइन कक्षाएं नहीं दे पा रहे थे।
कोरोना काल के समय से सोनू सूद लगातार लोगों की मदद को आगे आ रहे हैं। सोनू से लोग ट्विटर पर अपनी संमस्या को ज़ाहिर कर रहे हैं जिसके बाद सोनू सूद उन्हें तुरंत जवाब देकर उनकी समस्या का समाधान कर रहे हैं। सोनू सूद को लगातार लोगों की मदद करने की वजह से सोशल मीडिया और हर जगह काफी सराहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर सोनू सूद को सुपर हीरो, लोगों का मसीहा आदि नामों से बुलाया जा रहा है। फिलहाल सोनू जो कर रहे हैं वो किसी भी मसीहा से कम है भी नहीं। ऐसे में सोनू का लगातार लोगों की मदद करना ज़ारी है। और लोगों का उन्हें सराहते रहना।

बिग बॉस का बेसब्री से इंतजार करने वाले को बड़ा झटका, इस वजह से बिग बॉस 2020 हुआ पोस्टपोनड

Bigg-Boss-postpond
बिग बॉस सीजन 14 को बिग बॉस 2020 के नाम से टीज किया जा रहा है। वहीं शो की सिग्नेचर लाइन है- इस बार सीन पलटेगा। अब देखना होगा कि 2020 में बिग बॉस किस नए अंदाज में दर्शकों के सामने आता है। लंबे समय से सलमान खान के शो बिग बॉस 2020 के सितंबर महीने के आखिरी में शुरू होने की अटकलें थीं। लेकिन बिग बॉस के फैंस को थोड़ी निराशा हो सकती है। दरअसल, बिग बॉस 14 के एक महीने आगे पोस्टपोन होने की खबरें हैं।
Bigg-Boss-postpondप्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसारण करने वाला और शो के निर्माता को इस शो को मजबूरन एक महीना आगे बढ़ाना पड़ रहा है। दरअसल मुंबई की भारी बारिश का असर सेट के निर्माण और उसकी रिपेयरिंग पर पड़ा है, जिससे इस कार्य को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश में जगह जगह जलभराव की वजह से रिपेयरिंग वर्क काफी देरी से हुआ। सूत्रों का मानना है कि अभी तक बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए सेट भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। सेट को सुधारने के लिए कई तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं जिसकी वजह से इस शो को सितंबर की बजाय अक्टूबर में टेलीकास्ट किया जा सकता है। सूत्र यह भी इशारा कर रहे हैं कि शो के निर्माता इस शो को 4 अक्टूबर से प्रसारित कर सकते हैं।
शो में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स घर में नजर आएंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बार शो में जैसमीन भसीन, पवित्र पुनिया, एजाज खान और नैना सिंह नजर आ सकते हैं।

कपिल शर्मा ने शेयर की अपनी बेटी अनायरा की फोटो, शेयर करते हुए लिखा भगवान का दिया हुआ सबसे खूबसूरत तोहफा

Kapil-sharma-share-daughter-anayra-pic
भारत के पसंदीदा कॉमेडियन, बहुत ही लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा के जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आया जब उनके जीवन में एक नन्ही परी ने एंट्री ली। कपिल को दिसंबर 2019 में पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कपिल शर्मा ने दिसंबर 2018 में अपनी लॉन्‍ग टाइम गर्लफ्रेंड गिन्‍नी चतरथ से शादी की थी। उनकी शादी और रिसेप्‍शन का कार्यक्रम कई दिनों तक चला था। 10 दिसंबर 2019 को कपिल शर्मा के घर बेटी का जन्‍म हुआ था जिसका नाम उन्‍होंने रखा था - अनायरा। कपिल के प्रशंसको को यह जब पता चला जब उनकी पत्नी गिन्नी ने 10 दिसंबर, 2019 को अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की। इसके बाद कपिल ने भी सोशल मीडिया पर अपने लाखों प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी साझा की थी।
Kapil-sharma-share-daughter-anayra-picकपिल शर्मा ने भगवान का आभार जताया
शेयय की गई इस सेल्फ़ी फ़ोटो में कपिल की बेटी अनायरा बहुत ही क्यूट पोज देते हुए नजर आ रही है । कपिल ने इस फ़ोटो को शेयर करते हुए लिखा, "भगवान ने बहुत कुछ दिया लेकिन सबसे अच्छी चीज मेरे हाथ में है । इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया।"
कपिल शर्मा के इस पोस्ट पर अर्चना के अलावा 'द कपिल शर्मा शो' में कपिल की को-एक्टर सुमोना चक्रवर्ती ने लिखा, 'गिन्नी की फोटोकॉपी है।" वहीं दूसरी ओर, कृष्णा अभिषेक ने लिखा, "भगवान का आशीर्वाद।"

स्टार भारत पर कामेडियन सुनील ग्रोवर शो "गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान" के साथ फिर से धमाल मचाने आ रहें हैं...

Sunil-Grover-upcoming-comedy-show-gangs-of-filmistan
मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के चुटकुलों का हर कोई दीवाना है। वह न केवल एक कलाकार हैं बल्कि एक कलाकार हैं जो हर बार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं। अब लंबे समय से टीवी से दूर रहे सुनील ग्रोवर एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। सुनील का नया शो जल्द ही शुरू होने वाला है।
Sunil-Grover-upcoming-comedy-show-gangs-of-filmistanप्रोमो वीडियो में सुनील ग्रोवर कहते हैं, ''जब तक मेरी हंसी चलेगी, इनकी सांसें चलेंगी।'' वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, ''आपकी हर सांस को हंसी से भरने आ रहे हैं कॉमेडी के यह महारथी। हम आ रहे हैं एक घंटे की नॉन स्टॉप कॉमेडी लेकर, गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान पर। 31 अगस्त से रात 8 बजे, स्टार भारत पर।''

ये भी पढ़ें:- बेचारा फिल्म के बाद सबसे ज्यादा देखी गई विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी, बना रही हैं नया रिकॉर्ड

जानकारी के अनुसार मनोरंजन के लिए बनाया जा रहा यह शो एक नए लेवल का होगा। पहले एपिसोड में उपासना सिंह बाहुबली की मां शिवगामी देवी का रोल निभाएंगी। वहीं शो में सुनील ग्रोवर की भूमिका ठीक वैसे होगी जैसे कपिल शर्मा शो में सिद्धू की हुआ करती थी और अब अर्चना पूरन सिंह की होती है। वह शो में एक डॉन के किरदार में होंगे और बाकी कलाकार उनके सामने मनोरंजन करते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:- सलमान खान और कैटरीना फिर करने वाले हैं स्वैग से स्वागत, जानिए कब शुरू होगी टाइगर 3 की शूटिंग

रिलीज हुआ बिग बॉस सीजन 14 का टीजर, टीजर में दिखा सलमान खान का नया अंदाज, बोले अब पलटे का सीन

टेलीविजन का सबसे फेमस शो बिग बॉस शुरुआत से ही चर्चा में बना रहता है। हर बार कि तरह इस बार सलमान खान के शो बिग बॉस के सीजन 14 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। शो का पहला पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस प्रोमो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल ट्विटर से शेयर किया गया है।
इस कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी शो का हर बार ही दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वही मेकर्स ने भी बिग बॉस-14 (Bigg Boss-14) सीजन की तैयारियां बड़े जोरों-शोरों से शुरू कर दी है। इस सीजन का टीजर अब तक के शो से बिल्कुल हटकर है। आप देख सकते है टीजर में सलमान खान कभी खेत में फावड़ा चला रहे हैं तो कभी धान रोप रहे हैं और कभी ट्रैक्टर से खेत भी जोत रहे हैं। वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं,"लॉकडाउन लाया नॉर्मल लाइफ में स्पीडब्रेकर, इसलिए उगा रहा हूं चावल और चला रहा हूं ट्रैक्टर, पर अब सीन। पलटेगा."
प्रोमो देखकर क्लीयर है कि सलमान ने इसकी शूटिंग अपने फार्महाउस में की है, जहां वह इन दिनों रह रहे हैं। वैसे खबर आ रही है कि शो 27 सितंबर से शुरू होने वाला है। कलर्स टीवी पर शो का ग्रैंड प्रीमियर 27 सितंबर को होगा।

रिलीज हुआ नागिन 5 का प्रोमो, हिना के साथ नजर आएंगे धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा

जैसा की आप सभी जानते हैं कि एकता कपूर के शो ‘नागिन 4’ सीरिज को खत्म हुए काफी दिन बीत चुके है, लेकिन लोगों को नागिन 5 का बहुत बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर हिना खान के फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं।
इस धारावाहिक में हिना खान, धीरज धूपर और मोहित मल्होत्रा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। नागिन की एक और सीरीज शुरू होने वाली है। इस दौरान नागिन 5 ' फैंस फोटोशॉप से हिना खान के शानदार पोस्टर साझा कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।प्रोमो की टैग लाइन से साफ जाहिर है कि इस बार नागिन की कहानी फ्लैशबैक में होने वाली हैं। रिलीज किए गए लुक में धीरज धपूर और मोहित मल्होत्रा भी पुराने जमाने के लुक में नजर आ रहे हैं। धीरज धपूर चील का रोल प्ले कर रहे हैं, तो वहीं मोहित मल्होत्रा एक नाग के रोल में नजर आ रहे हैं। सीरियल नागिन 5 में सुरभि चंदना भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
हिना खान नागिन 5 के कुछ ही एपिसोड्स का हिस्सा बनेंगी। इस सीरियल की कहानी को सुरभि के कैरेक्टर के से आगे बढ़ाया जाएगा। अभी सुरभि चंदना का लुक आउट नहीं किया गया है। शो में सुरभि के अपोजिट कौन नजर आएगा, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

'शाका लाका बूम बूम' इतने बदल चुके हैं शो के बच्चे, 'संजू-करुणा' के साथ-साथ जानिए क्या करते आपके पसंदीदा किरदार

एक समय था जब बच्चों की पहली पसंद 'शाका लाका बूम बूम' था। दूरदर्शन पर 'शाका लाका बूम बूम' के शुरुआती 30 एपिसोड प्रसारित हुए इसके बाद इस शो का प्रसारण स्टार प्लस पर होने लगा। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर बच्चे की जबान पर एक ही नाम होता था वो था 'शाका लाका बूम बूम'। संजू का किरदार और उसकी वो जादुई पेंसिल आज भी कोई देख ले तो अपने बचपन के दिनों में लौट जाएगा। अब तो आपको भी याद आ गया होगा कि संजू की सारी समस्याओं का हल उस जादुई पेंसिल में था। तो चलिए अब आप देखिए शो के वो चहेते बाल सितारे बड़े होकर कैसे दिखते हैं।
हंसिका मोटवानी

सीरियल की खूबसूरत और चुलबुली लड़की करूणा का किरदार तो आपको याद ही होगा। करुणा का रियल नाम हंसिका मोटवानी है। इन दिनों हंसिका मोटवानी हिंदी और तेलुगु फिल्मों में अच्छी खासी पहचान बना चुकी है। हंसिका 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी है और बचपन की तरह जवानी में भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।
किंशुक वैद्य

शाका लाका बूम बूम में मुख्य किरदार के रूप में भूमिका निभाने वाले किंशुक वैद्य की तस्वीरें देखकर आपको भी संजू याद आ जाएगा। बड़े होने के बाद किंशुक वैद्य काफी बदल चुके हैं लेकिन आपको बता देंगे वही है जिनकी जादुई पेंसिल के लोग दीवाने थे। किंशुक वैद्य की तमन्ना वैसे तो फाइटर जेट उड़ाने की थी लेकिन रियल लाइफ की उनकी यह ख्वाहिश जादुई पेंसिल भी पूरी नहीं कर पाई, हालांकि इन दिनों किंशुक वैद्य एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं।
मधुर मित्तल

सीरियल के कॉमेडी किरदार और बच्चों को हंसाने वाले टिटो यानी मधुर मित्तल बच्चों की पहली पसंद हुआ करते थे। ये स्लमडॉग मिलेनियर, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।
रीमा वोहरा

संजना का किरदार निभाने वाली ये हैं रीमा वोहरा जो सीरियल की स्टाइलिश लड़की मानी जाती थी। इन्होंने बड़े होकर भी सीरियलों में काम करना जारी रखा। आपने सीरियल न आना इस देस लाडो, भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप, यम हैं हम में इनका काम देखा ही होगा।
अदनान जेपी

शो के सबसे डरपोक लड़के का किरदार निभाने वाले जग्गू यानी कि अदनान जेपी बड़े होकर काफी बदल चुके हैं। हालांकि जग्गू अभी फिल्मी दुनिया से दूर है।
आदित्य कपाड़िया

संजू का दोस्त झुमरू याद ही होगा। ये हैं आदित्य कपाड़िया जिन्होंने इस किरदार को निभाया था। बड़े होकर भी इन्होंने सीरियल एक दूसरे से करते हैं प्यार हम, अदालत, बड़े अच्छे लगते हैं और सूर्यपुत्र कर्ण में काम किया है।

The Kapil Sharma Show: सलमान की वजह से लोग कर रहे शो का बहिष्कार, सुशांत से जुड़ा है मामला

People-opposing-the-kapil-sharma-show-due-to-salman-khan-is-producer
लॉकडाउन के कारण सभी प्रकार की शूटिंग का कार्य बंद पड़ा था। एक बार फिर लॉकडाउन हटने के बाद शूटिंग का कार्य फिर से शुरू हुआ है और सबका मन पसंदीदा कार्यक्रम दा कपिल शर्मा शो के नए एपिसोड की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। आपको बता दें द कपिल शर्मा शो के पहले गेस्ट सोनू सूद हैं। कोरोना काल और लॉकडाउन में सोनू सूद प्रवासी मजदूरों और गरीबों के मसीहा बनकर उभरे हैं। सोनू सूद के इस एपिसोड को देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग "द कपिल शर्मा शो" के बहिष्कार और शो को ना देखने की अपील लगातार कर रहे हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि इतने लोकप्रिय टीवी शो का लोग बहिष्कार क्यों कर रहे हैं। दरअसल यह सारा मामला सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा हुआ है। जी हां, कई यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत केस में सुपरस्टार सलमान खान पर भी आरोप लगा रहे हैं और उन्हें भी विवाद में घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- तेलंगाना के तीन अनाथ बच्चों के ‘मसीहा' बने सोनू सूद, उठाएंगे सारी जिम्मेदारी



दरअसल इन लोगों का कहना है कि सलमान खान "द कपिल शर्मा शो" के प्रोड्यूसर हैं। इसी कारण लोग कपिल शर्मा शो के बहिष्कार कि लगातार अपील कर रहे हैं।लोगों का कहना है कि वो कपिल शर्मा शो को बहुत पसंद करते हैं और वो इस शो को बहुत मिस कर रहे थे, लेकिन वो सलमान खान की वजह से इसका विरोध कर रहे हैं। साथ ही कई सोनू सूद फैंस ने भी कहा कि वो सोनू सूद को पसंद करते हैं।

नताशा और हार्दिक पांड्या बने मां-बाप, जानिए किस तरह शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार क्रिकेटर की लिस्ट में आने वाले हार्दिक पांड्या के घर कोरोना काल में किलकारी गूंजी है। दरअसल हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविक ने बेटे को जन्म दिया है। हार्दिक पांड्या ने इस खुशी भरे लम्हे को तस्वीर में कैद करके सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हाला की हार्दिक पांड्या ने जिस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें बेटे का चेहरा नजर नहीं आ रहा है बल्कि बेटे का हाथ, हाथ में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की है।

नताशा सर्बियाई मॉडल हैं। हाल में एक इंटरव्यू के दौरान हार्दिक पांड्या ने नताशा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया था। हार्दिक ने इस दौरान बताया कि उन्होंने सगाई के बारे में अपने मां-बाप को भी नहीं बताया था। उन्होंने बताया कि भाई कुणाल पांड्या को भी सगाई से दो दिन पहले ही पता चला था। हार्दिक ने उस इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे मां-बाप को भी नहीं पता था कि मैं सगाई करने जा रहा हूं।
हालांकि हार्दिक पांड्या एक इंटरव्यू में नताशा से अपनी पहली मुलाकात और प्यार का जिक्र भी कर चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने बताया कि हम रात के 1 बजे मिले थे। जब हम मिले मैंने सिर पर हेड पहना हुआ था गले में चैन थी और हाथ में घड़ी पहन कर बैठा हुआ था तो नताशा को लगा कि कुछ अलग प्रकार का आदमी है। तब हम दोनों ने बातचीत शुरू की और धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ने लगा और हम डेट पर जाने लगे।

यूलिया और सलमान के रिश्ते का बड़ा सच आया सामने, यूलिया ने बताया कब करेंगी शादी

यूलिया ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत की थी. उस चैट के दौरान एक फैन ने यूलिया से सलमान से शादी करने के लिए कह दिया था. फैन ने कहा- मैंम आप सलमान सर से शादी कर लें. अब फैन के इस सवाल पर यूलिया ने इट्रेस्टिंग जवाब दिया.
वो कहती हैं- मुझे लगता है कि शादी से ज्यादा जरूरी ये है कि इंसान एक दूसरे के साथ कैसा फील कर रहा है. एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना ज्यादा जरूरी है. मेरे माता-पिता भी पूछ रहे थे कि मैं कब शादी करने जा रही हूं. यूलिया यहां तक कहती हैं कि उन्होंने अपनी मां तक से ये पूछ रखा है कि उन्हें अपनी बेटी को खुश देखना है या शादी करते हुए देखना है.
अच्छा कनेक्शन होना जरूरी- यूलिया
यूलिया ने इंटरव्यू में इस बात पर जोर दिया है कि शादी से ज्यादा जरूरी है कि इंसान एक दूसरे को अच्छे तरीके से समझे. उनका एक दूसरे के साथ बेहतर कनेक्शन होना ज्यादा जरूरी है. अब ये देखने वाली बात होगी अगर सलमान और यूलिया का ये कनेक्शन आगे बढ़ता है या नहीं और क्या सलमान यूलिया से शादी करेंगे.


Mahabharat के इस सीन ने सबको कर दिया था हैरान, यहां जानें पर्दे के पीछे की पूरी कहानी

मुकेश खन्‍ना (Mukesh Khanna) ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है. उन्‍होंने बताया कि कैसे युद्ध के इस सीन को शूट करने में पूरा दिन निकल गया था. उन्‍होंने खुलासा किया कि अर्जुन द्वारा छोड़े गए हर तीर को तारों के जरिए उनके शरीर तक पहुंचाया गया. उनके कवच पर स्क्रू के जरिए तीरों को आगे और पीछे की ओर टाइट किया गया. ताकि ऐसा लगे, जैसे तीर ने शरीर को पार गया है.
उन्होंने लिखा, 'सीन शूट करने में पूरा दिन निकल गया. तारीफ करनी होगी दिवंगत रवि चोपड़ा (Ravi Chopra) और उनकी टीम की. हर एक बाण मुझ पर तार द्वारा छोड़ा गया. हर एक को मैंने पकड़ा, लगने का रीऐक्शन दिया. आगे आधा, पीछे आधा बाण मेरे ड्रेस के नीचे पहने जिरह बख्तर पर स्क्रू किया गया. फिर दिन भर बाण चलते रहे, चलते रहे.'
उन्होंने एक और ट्वीट किया, मुकोश खन्ना ने लिखा, 'भीष्म घायल शेर की तरह खूंखार नजरों से देखते आगे बढ़ते गए. फिर अर्जुन ने पूरा जोर लगाकर आखिरी बाण चलाया. और भीष्म इच्छा मृत्य का वरदान लिए नीचे गिरे. लेकिन जमीन पर नहीं शरीर पर लगे बाणों की शय्या पर. वो शय्या जो भूतो ना भविष्यते किसी वीर को नहीं मिली होगी. ऐसे थे भीष्म पितामह.'

लॉकडाउन का उठा रही है पूरा फायदा! पति के साथ रोमांटिक पल बिताते आई नजर

 
कोरोना के कहर से तो आप सभी लोग वाकिफ ही होंगे। जहां एक तरफ पूरा भारत 21 दिनों के लिए घरों में कैद है वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के कुछ सितारे इसका भरपूर फायदा उठाने में लगे हुए हैं। आपको बता दें टेलीविजन और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे अपने अपने पार्टनर्स के साथ फुल टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सेलेब्स की बात की जाए तो इन दिनों सभी सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन दिनों मिस यूनिवर्स रह चुकी सुष्मिता सेन की भाभी और खूबसूरत अभिनेत्री चारू आसोपा अपने पति के साथ रोमांटिक पल बिताते हुए नजर आ रही हैं।
उठा रही है लॉकडाउन का पूरा फायदा
इन दिनों सभी तरह की शूटिंग बंद है जिसके चलते सभी सितारे घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं लेकिन चारू आसोपा इस पल का भरपूर आनंद उठा रही है और अपने पति राजीव के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। आपको बताते हैं चारू वैसे आम दिनों में भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करने में पीछे नहीं हट रही हैं। शूटिंग के समय चारों अपने पति को इतना समय नहीं दे पाती है इसलिए इस पल का पूरा फायदा उठा रही हैं।
पति के साथ रोमांटिक पल बिताते नजर आई
इन तस्वीरों में चारों और राजीव बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर इनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। चारों वैसे तो खूबसूरती में किसी से कम नहीं है लेकिन इन तस्वीरों में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। आपको बता दें चारों इन दिनों की चारू टीवी जगत की चहेती अभिनेत्री बन चुकी है।
आपको बता दें वैसे तो राजीव सेन अभी तक सिनेमा जगत से काफी दूर हैं लेकिन वह रैंप वॉक करते हुए नजर आ चुके हैं। खबरों के अनुसार राजीव जल्द ही वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं।

पत्नी हो तो ऐसी, पति का करिअर हुआ फ़्लॉप तो खुद करती है मेहनत, दिखती है अप्सरा जैसी सुंदर

आप जानते ही होंगे की बॉलीवुड हो या फिर छोटे पर्दे की दुनिया यहाँ रिश्ते कब बनते हैं और कब टूटते है पता भी नही चलता है। टीवी जगत में हम ने बहुत से बड़े और पुराने शादी के रिश्तों को विवादों के कारण बिखरते देखा है। लेकिन बहुत से संबंध ऐसे भी है जो हर कमी के साथ एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ऐसा ही एक नाम हुनर हाली और उनके पति मयंक गांधी का भी है।
हुनर हाली का जन्म 9 सितंबर 1989 को दिल्ली में हुआ था। हुनर को बचपन से ही टीवी में आने का शौक था। हुनर हाली ने अपने टीवी सफर की शुरुआत स्टार प्लस के शो "कहानी घर घर की" से किया था। उसके बाद हुनर को बहुत से टीवी सीरियल में देखा गया था, जिनमे चाल शह और मात, एक बूंद इश्क, शामिल हैं।
loading...

हुनर हाली ने 2016 में मयंक गांधी से शादी कर ली थी। मयंक भी कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं लेकिन उन्हें ज़्यादा सफलता प्राप्त नही हुई। कहा जाता है कि मयंक गांधी ने काम नही मिलने के कारण कॉल सेंटर की भी जॉब कर चुके हैं। ऐसे में हुनर खुद कई तरह के शो और मिडलिंग के ज़रिए कमाती है और पति का हर हाल में साथ देती है।
5 दिन से नहीं निकली अपने रूम के बाहर! लॉकडाउन का कर रही है पूरा पालन

5 दिन से नहीं निकली अपने रूम के बाहर! लॉकडाउन का कर रही है पूरा पालन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपना बॉलीवुड करियर शुरू किया था। हालांकि यह फिल्म लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई। अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह रीयल लाइफ में आदर जैन को डेट कर रही है। आदर, अरमान जैन के सगे भाई और करीना कपूर के कजिन हैं।
हाल ही में तारा सुतारिया ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की जो कि उनके बेडरूम की हैं। इन तस्वीरों में वह अपने बेड पर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पिछले 5 दिन से तारा अपने बेडरूम के बाहर नहीं निकली हैं। वह लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रही हैं। उनको अच्छी तरह से पता है कि घर से बाहर निकलना अभी कितना खतरनाक साबित हो सकता है।

इन तस्वीरों में तारा काफी ज्यादा खूबसूरत और स्टाइलिश दिख रही है। अब तक 13000 से ज्यादा लोग इन तस्वीरों को लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर वह काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके 39 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
एक ही फिल्म में 13 किसिंग सीन देते ही बनी सुपरस्टार, दिखने में है परियों से सुंदर
तारा ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के अलावा मरजावां में भी शानदार एक्टिंग की। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज हुई थी जिसमें वह जोया के रोल में नजर आई थीं। 24 साल की तारा ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना टीवी करियर शुरू किया था। साल 2010 में वो डिज्नी चैनल के बिग बड़ा बूम में नजर आईं थीं।

रतन टाटा ने दान किये 500 करोड़ तो अक्षय ने दिये 25 करोड़, देखें टॉप-10 कोरोना डोनेशन लिस्ट

पूरे भारत में कोरोनावायरस के कारण मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसी बीच सभी के सहयोग की आवश्यकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से अपना सहयोग मांगा है और इसी को देखते हुए अब देश के बड़े से लेकर हर छोटे व्यक्ति तक डोनेशन किया जा रहा है।
टॉप-10 कोरोना डोनेशन की लिस्ट
1. रतन टाटा
भारत के दिग्गज व्यापारी रतन टाटा ने शनिवार को 500 करोड रुपए कोरोना डोनेशन के लिए देने की बात कही जो अब तक का सबसे बड़ा दान रहा।
2. अनिल अग्रवाल
वेदांता रिसोर्सस लिमिटेड के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
3. पंकज मुंजाल
हीरो साइकिल के चेयरमैन पंकज जी ने भी कोरोना के खिलाफ इस मुहिम में 100 करोड रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
4.अक्षय कुमार
बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ इस मुहिम में 25 करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है शनिवार को अक्षय कुमार ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी।
5.मुकेश अंबानी
रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने भी पांच करोड़ की आर्थिक मदद के साथ 100000 मास्क एवं 100 बेड की व्यवस्था करने की मदद दी है।
6.विजय शेखर शर्मा
पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने भी कोरोनावायरस के खिलाफ इस मुहिम में 5 करोड रुपए की आर्थिक मदद के साथ 10 लाख सॉप एवं हैंड वास देने की बात कही।
7. एक्टर प्रभास
साउथ फिल्मों के एक्टर प्रभास ने भी संकट की इस घड़ी में चार करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
8. राम चरण यह भी साउथ फिल्मों के अभिनेता है इन्होंने भी 1.4 करोड़ की राशि का ऐलान किया है।
9. अल्लू अर्जुन जोकि साउथ के अभिनेता है इन्होंने भी 1.25 करोड़ की राशि का ऐलान किया है।
10. पवन कल्याण अभिनेता इन्होंने भी एक करोड़ की राशि का ऐलान किया।
सुरेश रैना ने भी किया 52 लाख की राशि डोनेशन के लिए देने का ऐलान
भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी 52 लाख की राशि कोरोना डोनेशन के लिए दान देने का ऐलान किया है जिसके लिए उनकी काफी तारीफ की जा रही है।
15 साल की उम्र में किया था किस सीन, मां ने मारा थप्पड़, अब कर रही है संस्कारी किरदार

शादी ना करने के मामले में सलमान को टक्कर दे रही है! 48 की उम्र में भी है कुंवारी

सलमान खान एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता है जो 54 साल की उम्र हो जाने के बाद भी शादी करने का नाम नहीं ले रहे हैं। सलमान खान की तरह और भी बॉलीवुड सितारे है, जिन्होंने शादी ना करने की ठान रखी है। ऐसी कई अभिनेत्रियां भी हैं। आज हम एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे है, जो शादी ना करने के मामले में सलमान को कड़ी टक्कर दे रही है।
इस अभिनेत्री का नाम तब्बू है। बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री तब्बू ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों के लिए काम किया। वह 48 की साल हो चुकी है। उनकी उम्र को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि उन्होंने शादी करने का ख्याल दिल से पूरी तरह से निकाल दिया है, तभी तो वह इस उम्र में भी कुंवारी हैं।
loading...
अभिनेत्री भले 48 साल की हो चुकी हो लेकिन अभी भी 30 साल की तरह जवान और खूबसूरत है। बढ़ती उम्र के साथ उनकी खूबसूरती भी बढ़ती जा रही है। 90 के दशक में बेहद पॉपुलर रहने वाली यह अभिनेत्री अब भी बॉलीवुड की दुनिया में सक्रिय है। इसी साल वह सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' में नजर आई थी।

IPL 2019: आईपीएल में धूम मचाएंगी चियर लीडर्स, जानिए कितनी होती है इनकी सैलरी

चौके छक्के पर ठुमके लगाती हैं चियर लीडर्स
अलग ही है चीयर लीडर्स की जिंदगी
आईपीएल शुरू होने वाला है इसमें अनेकों रंग देखने कोमिलते हैं और इसी कड़ी में आईपीएल की चीयरलीडर्स भी इसमें खूब रंग जमाती हैं। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़ी कुछ रोचक और महत्त्वपूर्ण बातें बताएंगे जो आपके सामान्य ज्ञान में वृद्धि ही करेंगी और उन चियर लीडर्स की निजी जिंदगी से रूबरू भी कराएंगी

यूरोप से आती हैं चियर लीडर्स

पिछले साल आईपीएलम में 8 टीमों में से 6 टीमों की चीयरलीडर्स विदेशी मूल की थीं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के चीयरलीडर्स देसी मूल के रहे। क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में ज्यादादातर चीयरलीडर्स यूरोप से आतीं हैं ना की रूस से। कुछ चीयरलीडर्स जो पहले डांसर हुआ करती थीं उन्होंने बाद में चीयरलीडर्स का प्रोफेशन ज्वॉइन किया।

कितनी होती है सैलरी

IPL में विदेशी मूल की चीयरलीडर लगभग 1500-2000 पाउंड यानी लगभग एक लाख 80 हजार रुपए हर महीने का कमाती हैं। यहां ये बताना भी जरूरी है कि यूरोपियन चीयरलीडर्स और किसी और देश से आई चीयरलीडर्स के वेतन में अंतर होता है। इन चीयरलीडर्स का वेतन उनके देश की करेंसी के हिसाब से तय होता है।

भारत में मिलती है खुशी

महिलाओं की सुरक्षा के मामलों और दुर्व्यवहार को लेकर आलोचनाएं होती रहतीं हैं लेकिन एक अखबार के रिपोर्टर से बातचीत के दौरान एक चीयरलीडर का कहना है कि कि भारत में उन्हें आकर बहुत अच्छा लगता है और यहां उन्हें किसी सेलिब्रिटी जैसा मेहसूस होता है। लोग उनका ऑटोग्राफ मांगने आते हैं।

पुरुष भी थे चियर लीडर

आपको बता दें कि इस चीयरलीडिंग का कल्चर अमरीका में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यूरोप में भी होने वाले खेलों में इसका चलन है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि चीयरलीडिंग की शुरुआत अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ मिनिसोटा में हुई थी और इसकी शुरुआत किसी महिला ने नहीं बल्कि पुरुष ने की थी जिनका नाम जॉन कैंपबल था।