BOLLYWOOD लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

कैटरीना की शादी के लिए लंदन से जयपुर पहुंची बहन नताशा, खूबसूरती में कैटरीना से भी है एक कदम आगे

चुलबुली एक्ट्रेस कैटरीना कैफ यानी शीला, वैसे तो फिर शीला जवानी आप ने 2010 में ही देख ली थी, लेकिन अब जाकर साल 2021 में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आपको बता दें कैटरीना कैफ बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर विकी कौशल को अपना हमसफर बनाने जा रही हैं। ऐसे तो आपने कैटरीना कैफ को बड़े पर्दे पर अक्षय कुमार के साथ इश्क फरमाते हुए देखा होगा लेकिन रियल लाइफ में विक्की कौशल को अपने सपनों का राजकुमार बनाने जा रही हैं।
बॉलीवुड का ये फेमस कपल होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में 9 दिसंबर को सात फेरे लेगा। होटल 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक बुक किया गया है। सोमवार को कैटरीना के परिवार के 32 सदस्य और सेलिब्रिटी जयपुर पहुंच रहे हैं। ये सभी लोग मुंबई से एक विमान से दोपहर तक पहुंचेंगे। इसके अलावा, अलग-अलग फ्लाइट्स से 8 और सेलिब्रिटी आएंगे। जबकि कैटरीना और विक्की भी शाम तक एक अलग चार्टर से जयपुर पहुंच सकते हैं। उनके साथ 12 और सदस्य होंगे।
कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने के लिए उनकी बहन नताशा को एयरपोर्ट पर कैप्चर किया गया है। आपको बता दें नताशा कैटरीना कैफ की बड़ी बहन है जो शादी में शामिल होने के लिए लंदन से सीधे जयपुर पहुंची है। इस दौरान नताशा बेहद उत्साहित और खूबसूरत नजर आ रही थी। आपको बता दें ब्यूटी क्वीन नताशा कैटरीना कैफ से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। इनका परफेक्ट फिगर इनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है। नताशा अपने पति और बच्चे के साथ शादी में शामिल होने के लिए जैसी ही जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची, लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान नताशा वाइट कलर का टॉप और जींस पहनी हुई थी। आपको बता दें नताशा खूबसूरती के मामले में अपनी बहन कैटरीना कैफ से भी एक कदम आगे हैं।

पहली बार कंगना रनौत नजर आएंगी फाइटर पायलट के रोल में, कब शुरू होगी फिल्म 'तेजस' शूटिंग

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग कब से शुरू होगी इस बात की घोषणा कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर के महीने से शुरू की जाएगी। कंगना रनोत अभिनीत 'तेजस' एक साहसी और निडर फाइटर पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाले देश की पहली रक्षा सेना थी। और ये फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।
यह फिल्म मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के RSVP प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और सर्वेश मेवाड़ा फिल्म का निर्देशन करेंगे। लगभग 15 साल के अबतक के अपने करियर में कंगना बेहद अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये पहला मौका होगा, जब वह सुरक्षा बलों की वर्दी में दिखाई देंगी।
फिल्म का नाम और पोस्टर से इतना तो साफ है कि यह फिल्म न सिर्फ वायु सेना के जांबाज पायलटों की कहानी है, बल्कि भारत के इकलौते स्वदेशी एडवांस्ड लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (ALC) तेजस की भी कहानी है, जिसके जरिए इस स्वदेशी एयरक्राफ्ट को प्रचार मिलेगा।
बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही वह फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ आक्रामक हैं और इस मुद्दे पर लगातार अपनी बातें रख रही हैं।

सैफ अली खान की आत्मकथा 2020 में होगी प्रकाशित, सोशल मीडिया पर उड़ने लगा मजाक

Saif-Ali-Khan-biography-release
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने यश चोपड़ा की फिल्म 'परंपरा' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से सैफ अली खान ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है। हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर, परिवार, निजी जिंदगी, सफलताएं, असफलताएं और जीवन से जुड़ी बाकी चीजों पर किताब लिखने का निर्णय लिया है। इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दी है। सैफ अली खान ने बताया कि उनकी यह ऑटोबायोग्राफी अगले साल तक रिलीज हो जाएगी।
Saif-Ali-Khan-biography-releaseइस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दी है। सैफ अली खान ने बताया कि उनकी यह ऑटोबायोग्राफी अगले साल तक रिलीज हो जाएगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। एक बयान में अभिनेता ने कहा कि जीवन में पीछे मुड़कर देखना, याद करना और समय के साथ खो जाने वाली इन बातों को दर्ज करना अच्छा होता है।
मुझे उम्मीद है कि लोग निश्चित रूप से किताब का आनंद लेंगे।" बता दें कि सैफ अली खान की इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई है। ट्विटर पर सैफ अली खान की ऑटोबायोग्राफी से जुड़े कई मीम्स खूब ट्रेंड भी कर रहे हैं।

फिल्मकार की तरफ से रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका, फिल्म में लेने से किया इनकार

सुशांत केस में रिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने जहां एक तरफ इस केस की सीबीआई जांच की हरी झंडी दे दी है वहीं रिया के फिल्मी करियर को भी झटका लगा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में हैं। रिया और उनके परिवार के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में एफआईआर दर्ज करवाई थी।
स्वतंत्र फिल्मकार लोम हर्ष अपनी आगामी फिल्म में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लेने की योजना बना रहे थे, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगे। उनका ऐसा मानना है कि मौजूदा परिस्थिति में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को कास्ट करने से अभिनेता के प्रशंसकों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
इस निर्णय के बारे में उन्होंने कहा, हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां के लोगों में धार्मिक मूल्य और संवेदनाएं कूट-कूटकर भरी हैं। आज उनकी भावनाएं सुशांत संग जुड़ी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमें जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। हम किसी की भी भावना को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते हैं इसलिए हमने रिया को फिल्म में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है।

दिल बेचारा फिल्म के बाद सबसे ज्यादा देखी गई विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी, बना रही हैं नया रिकॉर्ड

Vidya-Balan-most-viewed-movie-Shakuntala-Deviविद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी ने ओटीटी प्लेटफार्म पर कमाल कर दिया है। अनु मेनन द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म शकुंतला देवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 31 जुलाई को रिलीज हुई थी। इसकी स्क्रिप्ट नयनिका महतानी और डायलॉग्स इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं। फिल्म में विद्या बालन के अलावा सान्या मल्होत्रा, अमित साध और जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारों ने काम किया है।
Vidya-Balan-most-viewed-movie-Shakuntala-Deviबताते चलें कि विद्या बालन ने हाल ही में लाइव इंटरव्यू में बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने फिल्म शकुंतला देवी को लेकर कई बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि शकुंतला देवी बहुत ही शानदार महिला थीं।

ये भी पढ़ें:- स्टार भारत पर कामेडियन सुनील ग्रोवर शो "गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान" के साथ फिर से धमाल मचाने आ रहें हैं...

Vidya-Balan-most-viewed-movie-Shakuntala-Deviफिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को तय मानदंडों पर चलने की बजाय अपने दिल की सुनना ज्यादा पसंद है। अभिनेत्री कहती हैं कि ऐसा काम करना जो आपके लिए स्वाभाविक नहीं है, वह दर्दनाक हो सकता है और इसका एहसास उन्हें कुछ साल पहले हुआ था।

सलमान खान और कैटरीना फिर करने वाले हैं स्वैग से स्वागत, जानिए कब शुरू होगी टाइगर 3 की शूटिंग

Salman-Katrina-tiger-3-film-release-date
सलामन खान आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले है। बीते दिन ही उनकी अगली फिल्म किक 2 का ऐलान मेकर्स ने कर दिया है। जिसे सुनने के बाद सलमान खान के चाहने वाले उत्साहित है। अब उनकी अगली फिल्म को लेकर भी बात चल रही है। सलमान खान की एक और फिल्म को लेकर चर्चा काफी समय से चल रही है वो है उनकी टाइगर 3।
Salman-Katrina-love-tiger-3-film-release-date
सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। सलमान खान की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'टाइगर' के तीसरे पार्ट पर काम जल्द शुरू होने वाला है। खबरों की मानें तो सलमान ने इस फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है और अगले साल फरवरी में 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि यह अब तक की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्म होगी।
टाइगर सीरीज की इस में पिछली दो फिल्म एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है की तरह ही सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी नजर आएगी। खबरों की मानें तो सलमान खान और आदित्य चोपड़ी के बीच टाइगर सीरीज कि तीसरी फिल्म के लिए डिस्कशन जारी है। अगर सब कुछ सही रहा तो 2022 की ईद में टाइगर फ्रेचाइजी की तीसरी फिल्म रिलीज कर दी जाएगी।

फिल्म 'Sadak 2' का इंतजार खत्म इस दिन रिलीज होगी आलिया भट्ट और संजय दत्त की फिल्म, नए पोस्टर हुए रिलीज

Film-sadak-2-release-date
पिछले काफी समय से आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘सड़क 2’ चर्चा में है। इस फिल्म के निर्देशक महेश भट्ट हैं। कुछ दिन पहले ही घोषणा की गई थी कि फिल्म 'Sadak 2' 28 अगस्त को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। सिनेमा हॉल बंद होने के कारण फिल्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। अब फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया गया है इस फिल्म के साथ ही आलिया भट्ट अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म में पहली बार काम कर रही हैं।
इस फिल्म में इन सब के अलावा जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे। 29 साल पहले भी 'Sadak' महेश भट्ट ने बनाई थी और फिर से 'सड़क 2 (Sadak 2)' के निर्देशक महेश भट्ट ही हैं। 'सड़क 2' को साउथ के कई जगहों खासकर ऊटी में शूट किया गया है। यह फिल्म 1991 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे।
इस फिल्म के पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पोस्टर में संजय दत्त के साथ आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर गिटार और बैग लिए सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं, हालांकि यह तीनों किस सफर पर निकले हैं यह तो फिल्‍म देखने के बाद ही पता चलेगा।

एक्टिंग में नहीं क्रिकेटर बनने में थी सुनील शेट्टी की रुचि, बनना चाहते थे एक मशहूर क्रिकेटर

Sunil-Shetti-want-to-be-a-cricketer
सुनील शेट्टी को उनके करीबी दोस्त अन्ना के नाम से पुकारते हैं। बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को मुंबई में हुआ था। वैसे तो बॉलीवुड में सुनील शेट्टी का अच्छा खासा नाम है। लेकिन बचपन में उनकी रूचि क्रिकेटर बनने में थी, वो एक मशहूर क्रिकेटर बनना चाहते थे। एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने बताया। मुझे एक्टिंग का मुझे कोई शौक नहीं था मुझ पर तो देश के लिए खेलने और क्रिकेटर बनने की धुन सवार थी।Sunil-Shetti-want-to-be-a-cricketer1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती थी। सूत्रों के अनुसार उस वक्त सुनील शेट्टी के साथ कोई भी हिरोइन काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि उस वक्त वो न्यूकमर थे। 1994 में बनी सुनील शेट्टी की फिल्म टीवी इंडस्ट्री में बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने काम किया। उस वक्त सुनील शेट्टी की पहचान एक्शन हीरो के रूप में हो रही थी। उनकी सफल फिल्मों में बलवान, दिलवाले, अंत, मोहरा, हेराफेरी, वेलकम, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बाॅर्डर, भाई, हेराफेरी, धड़कन आदि शामिल है। अपनी हेराफेरी और वेलकम फिल्म से सुनील शेट्टी ने लोगों को खूब हंसाया। और उन्होंने 2001 में धड़कन फिल्म के लिए बेस्ट विलेेन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।Sunil-Shetti-want-to-be-a-cricketerशादी शुदा जिंदगी की बात करें तो सुनील शेट्टी ने नौ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की। 1991 में दोनों सात फेरे के बंधन में बंध गए। सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड माना एक मुस्लिम परिवार से थी, लेकिन सुनील को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने उनसे शादी की। माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती थी। सुनील शेट्टी और माना के दो बच्चे ‘अहान’ और ‘अतिया शेट्टी’ हैं।

तेलंगाना के तीन अनाथ बच्चों के ‘मसीहा' बने सोनू सूद, उठाएंगे सारी जिम्मेदारी

Sonu-Sood-helps-Adopt-3-orphan-children
कोरोना महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए जिस तरह सोनू सूद मसीहा बनकर उभरे उनका यह कदम सराहनीय है। एक बार फिर सोनू सूद ने अपनी दरियादिली दिखाई है जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग इनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। दरअसल इस बार सोनू सूद तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले के तीन अनाथ बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने जिम्मेदारी उठाने का वादा किया है। सोनू सूद से पहले भी राज्य के पंचायती राज मंत्री की पहल पर फिल्म प्रोड्यूसर ने बच्चों की सहायता कर चुके हैं।
सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने ट्वीट करके इन 3 अनाथ बच्चों की जानकारी सोनू सूद के साथ साझा की। उस ट्वीट में लिखा गया कि इन तीनों बच्चों ने अपने माता पिता को खो दिया है अब इनकी देखभाल करने के लिए ना कोई रिश्तेदार और ना ही कोई बड़ा भाई है। इनके साथ ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं है जो इनकी देखभाल कर सकें अब यह अनाथ बच्चे आपकी मदद चाहते हैं। इनकी मदद कीजिए। जैसे ही यह जानकारी सोनू सूद को मिली उन्होंने लिखा कि अब यह तीनों बच्चे अनाथ नहीं रहे अब इनकी सारी जिम्मेदारी वह लेते हैं।
खबरों की मानें तो इन तीनों बच्चों के पिता का निधन पहले ही हो गया था और कुछ महीने पहले इनकी मां का भी निधन हो गया। यह तीनों बच्चे अपनी दादी के साथ रहते हैं जो काफी बूढ़ी हो चुकी हैं। हालांकि इससे पहले भी प्रदेश के पंचायत राज मंत्री की पहल पर इन बच्चों सहायता की जा चुकी है।
सोनू सूद ने बिहार भेजी मदद
बिहार इस समय बाढ़ जैसी गंभीर आपदा से जूझ रहा है। राज्य के 11 जिले पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। जिसके चलते लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है और खाने-पीने के साथ साथ रहने की समस्या से भी जूझ रहे हैं। बिहार की इस बाढ़ में एक शख्स ने अपने बेटे और उसकी रोजी-रोटी चलाने वाली भैंसों को खो दिया है। ऐसे में एक महिला ने बिहार की बाढ़ से प्रभावित हुए इस शख्स के लिए सोनू सूद से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद अभिनेता ने सभी के लिए मदद भेजी।

सुशांत की बहन का रिया चक्रवर्ती पर आरोप, भाई पर किया था काला जादू, पुलिस के हाथ लगे सबूत

Sushant-sister-blame-Rhea-Chakraborty-doing-kala-jadu-on-brother
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उसके साथ ही परिवार वाले भी नए-नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मैंने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उनकी मां सुशांत सिंह राजपूत को तांत्रिक के पास ले जाया करती थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता पहले ही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। इसके साथ ही हर दिन मीडिया में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि इस मामले की जांच बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के साथ मिलकर कर रही है।

यह भी पढ़ें:- सुशांत सुसाइड केस: गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले अहम सबूत हो सकती है गिरफ्तार, रिया हुई घर से फरार

Sushant-sister-blame-Rhea-Chakraborty-doing-kala-jadu-on-brother
अभी तक की जांच में बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक का दौरा करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि रिया चक्रवर्ती में सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से भारी लेनदेन किया है। इसके बाद से ही बिहार पुलिस पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती के घर दबिश दे रही है, फिलहाल रिया चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ अपने घर से गायब है। बिहार पुलिस के अनुसार घटनाक्रम से पता चलता है कि रिया और उनकी मां दिवंगत सुशांत को एक तांत्रिक को भी दिखाया करते थे।

यह भी पढ़ें:- आ गई वह शुभ घड़ी जिसके भाग्यशाली लोग बनेंगे साक्षी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

सुशांत की बहन ने चौंकाने वाले आरोप लगाए है। सीएनएन न्यूज 18 चैनल के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि रिया और उनकी मां छीछोरे अभिनेता पर काला जादू करती थीं, यही बात उनकी बहन ने सुशांत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस से बात करते हुए अपने बयान में कही। सीएनएन न्यूज 18 के वीडियो में उन्होंने पिछले 48 घंटों से रिया के लापता होने की भी जानकारी दी है। यह भी कहा जा रहा है कि वह और उनका परिवार भूमिगत हो गए हैं और बिहार पुलिस के संपर्क में नहीं हैं।
आपको पता दे सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी इस बात का खुलासा कर चुकी है कि "सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे और वे इस तरह के व्यक्ति नहीं है कि सुसाइड करें, इसके पीछे जरूर कोई ना कोई साजिश हो सकती है और मैं उम्मीद करती हूं जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा"। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि पिछले 4 साल से उन्हों की कोई बातचीत नहीं हुई है और ना ही उनके पास सुशांत सिंह राजपूत का मोबाइल नंबर है।

कोरोना वायरस के कारण सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेच रही थी सब्जी, सोनू सूद बने मसीहा और भेजा जॉब लेटर

कोरोनावायरस ने लोगों का सुख चैन छीन लिया है। ना जाने ऐसे कितने लोग हैं जिनका रोजगार छिन चुका है और अब वे इस समय पैसे कमाने के लिए कुछ भी करने को मजबूर हो गए हैं। लॉकडाउन के समय मजदूरों के मसीहा बनकर उभरे सोनू सूद ने जहां एक तरफ लोगों को उनके घर पहुंचने में मदद की वहीं दूसरी ओर सोनू हर तरह के लोगों की अभी भी मदद कर रहे हैं। आपको बता दें सोनू सूद ने कोरोना काल में नौकरी खोज की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को रोजगार दिलाया है। सोनू सूद ने ना केवल उस लड़की का इंटरव्यू लिया बल्कि उस लड़की को जॉइनिंग लेटर तक भी दे दिया है।
आपको बता दें कि लड़की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जो हैदराबाद की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी। कोविड-19 के चलते इस लड़की को कंपनी ने जॉब से निकाल दिया। जॉब हाथ में निकल जाने के बाद इस लड़की की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई और घर चलाने के लिए सब्जी बेचने का सहारा लेना पड़ा।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हो गई इस लड़की की समस्या के बारे में बताया और वीडियो शेयर करते हुए लिखा, डियर सोनू सूद, ये शारदा है, जिसे कोविड-19 के दौरान आए क्राइसिस के चलते @VirtusaCorp ने नौकरी से न‍िकाल द‍िया था। इसके बाद भी उस लड़की हार नहीं मानी और अपने  परिवार का सपोर्ट करने के ल‍िए इसने सब्‍जी बेचना शुरू कर द‍िया। प्‍लीज देखें, अगर आप इनकी किसी भी तरह से मदद कर सकते हैं तो। उम्‍मीद है आप जवाब देंगे।'
जैसे ही यह बात सोनू सूद को पता चली उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए ना केवल उस लड़की का इंटरव्यू लिया बल्कि साथ ही उसे जॉब लेटर भी दे दिया। इसके बाद सोनू ने उस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, 'मेरे अधिकारी उससे मिले। इंटरव्‍यू हो चुका है। जॉब लेटर भी भेजा जा चुका है। जय हिंद।'

अमिताभ को किसने किए इतने सारे किस, सोशल मीडिया पर खुद शेयर की मजेदार तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाला बच्चन परिवार इस समय कोरोनावायरस खेल रहा है और मुंबई के नवी अस्पताल में भर्ती हैं। जैसा कि सभी लोग जानते हैं कि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते रहते हैं। लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा मजेदार पोस्ट किया है जिसके बाद उनकी पोस्ट लगातार वायरल हो रही है और उनके चाहने वाले इस पोस्ट को काफी पसंद भी कर रहे हो।
दरअसल अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर लिपस्टिक के निशान बने हुए हैं। दरअसल अमिताभ ने अपनी तस्वीर के साथ Kiss फोटो फिल्टर इस्तेमाल किया है।
इस तस्वीर में ऐसा लग रहा है जैसे कि अमिताभ बच्चन को किसी मोहतरमा ने अनगिनत बार चूमा हो। इस पोस्ट के साथ अमिताभ बच्चन ने कैप्शन भी लिखा है। अमिताभ ने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'दुश्मन बनाने के लिए जरूरी नही लड़ा जाए, आप थोड़े कामयाब हो जाओ तो वो खैरात में मिलेंगें'।
अमिताभ बच्चन कोरोनावायरस के कारण अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री ऐश्वर्या अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। कोरोना पॉजिटिव होने पर बीते 10 दिन से ऐश्वर्या और आराध्या अस्पताल में भर्ती थे। अब उनके ठीक के बाद अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी प्रशंसकों को प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया कहा है।

पूनम पांडे ने बॉयफ्रेंड से गुपचुप की सगाई, जानिए किसे बना रही है अपना हमसफर

Poonam-Pandey-engagement-with-boyfriend
बोल्डनेस की मल्लिका कही जाने वाली पूनम पांडे आए दिन अपनी बोल्ड वीडियो तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। आपको बता दें पूनम पांडे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पूनम पांडे के बॉयफ्रेंड ने इंस्टाग्राम पर इंगेजमेंट की तस्वीरें शेयर की है जिसके बाद लोग इन्हें बधाई संदेश भेज रहे हैं।
दरअसल पूनम पांडे ने अपने बॉयफ्रेंड सैम बोम्बे ने सोशल मीडिया खुद पोस्ट में अपनी और पूनम पांडे की तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस सेल्फी में पूनम पांडे और सैम सगाई की अंगूठी दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सैम कैप्शन में लिखा है 'आखिरकार हमने यह कर लिया'
आपको बता दें सोशल मीडिया पर सैम और पूनम पांडे की सगाई की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। जहां एक तरफ पूनम पांडे के फैन्स इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ उनके चाहने वाले उन्हें बधाई संदेश भी भेज रहे हैं। हालांकि पूनम पांडे हमेशा अपनी बोल्ड तस्वीर और वीडियो की वजह से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं में रहती है लेकिन इस बार मामला उनकी सगाई का है।
पूनम पांडे ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2013 में बॉलीवुड की फिल्म नशा से की थी। पूनम पांडे फिल्मी जगत में अपनी बादशाहत तो नहीं जमा पाई लेकिन अपनी बोल्डनेस के कारण लोगों के दिलों में अच्छी गाड़ी जगह बना चुकी है। पूनम पांडे का इंस्टाग्राम अकाउंट बोल्ड तस्वीरों और वीडियो का मानों भंडार है, हालांकि लोग इनकी वीडियो और तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे के 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं जो इनकी वीडियो और तस्वीरों को बहुत प्यार देते हैं।

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई यह एक्ट्रेस, सनी लियोन आई दूसरे नंबर पर! देखिए पूरी लिस्ट

SEMrush की स्टडी के मुताबिक इंटरनेट पर सबसे ज्यादा बॉलीवुड अभिनेत्रियों में प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोनी और कैटरीना कैफ को लेकर सर्च किया गया है।वहीं ग्लोबल डेटा के आधार पर बताया गया है कि इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने पहला स्थान पाया,जबकि दूसरे नंबर पर सनी लियोन का नाम है और तीसरे नंबर पर कैटरीना कैफ है। यदि जनवरी से अप्रैल के बीच सर्चिंग डाटा देखें तो इस लिस्ट में एक्ट्रेस बहुत पीछे हैं।
जारी की गयी रिपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा को 39 लाख बार सर्च किया गया और वो इस लिस्ट में टॉप पर खड़ी हैं। एक्ट्रेस ने टॉप ग्लोबली सर्च मामले में सुपरस्टार सलमान खान और एक्ट्रेस सनी लियोन को पीछे छोड़ दिया है। इस बात में कोई शक नहीं देसी गर्ल ने अपनी खुबसूरती और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से पूरी दुनिया के लोगों में एक खास पहचान बनाई है।
हर साल ग्लोबली सर्च होने के मामले में फीमेल एक्ट्रेस के तौर पर टॉप पर रहने वाली सनी लियोन दूसरे नम्बर पर आ पहुंची और एक्ट्रेस को 31 लाख बार सर्च किया गया है।
वहीं तीसरे पायदान पर कैटरीना कैफ का नाम है। उन्हें इंटरनेट पर 19 लाख बार सर्च किया गया है।

नीतू से पहले ऋषि कपूर की थी एक और गर्लफ्रेंड, कुछ ऐसी थी ऋषि कपूर की लव स्टोरी आखिरी वक्त तक नीतू ने दिया साथ

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं ऋषि कपूर कैंसर से पीड़ित थे और नीतू कपूर ऋषि कपूर की काफी सेवा किया करती थी। इन दोनों की शादी को 39 साल हो चुके थे और काफी उतार-चढ़ाव के बाद भी इनका रिश्ता बेहद मजबूत बना रहा।
आपको बता दें ऋषि कपूर अपने जमाने में लवरब्वॉय के नाम से जाने जाते थे। जब नीतू ने फिल्म जहरीला इंसान में ऋषि कपूर के साथ काम किया तो वह ऋषि कपूर को अपना दिल देकर उनके प्यार में पड़ गई। हालांकि नीतू का पहला प्यार तो ऋषि कपूर ही थे लेकिन ऋषि कपूर का पहला प्यार नीतू नहीं थी। ऋषि कपूर का पहला प्यार बॉबी यानी डिंपल कपाड़िया थी और दोनों एक दूसरे से रिलेशन में थे। इन दोनों के प्यार की कहानी फिल्म बॉबी से शुरू हुई।
ऋषि कपूर और डिंपल का प्यार जब परवान चढ़ा तो ऋषि कपूर ने अपने प्यार की अंगूठी डिंपल को पहना दी। हालांकि इन दोनों की किस्मत में तो कुछ और ही लिखा था। एक प्लेन में डिंपल और राजेश खन्ना की एक ऐसी मुलाकात हुई जिसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली। इस घटना के बाद से ही ऋषि कपूर काफी उदास हो गए।
फिर उनकी मुलाकात नीतू से हुई और वह अक्सर डिंपल का गम नीतू के साथ साझा किया करते थे। इस तरह दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई।
ऋषि कपूर पर्दे पर जितने ज्यादा रोमांटिक दिखाए देते हैं असल जिंदगी में वह इतने रोमांटिक नहीं थे। ऋषि कपूर अपनी को-स्टार नीतू को बहुत ही ज्यादा परेशान किया करते थे जिससे कई बार नीतू कारगुजारी को नहीं भुला पाती थी।
नीतू यह अच्छी तरह जानती थी कि ऋषि एक अच्छे जीवनसाथी और बॉयफ्रेंड नहीं बन सकते फिर भी नीतू उनके प्यार में पड़ गई और उनसे अलग नहीं हो पाई। ऋषि कपूर आए दिन अपने अपना दिल बहलाने के लिए नीतू से बातें शेयर किया करते थे लेकिन कहीं ना कहीं नीतू भी ऋषि कपूर के दिल में अपनी जगह बना चुकी थी।
एक बार नीतू फिल्म की शूटिंग के लिए अकेली कश्मीर गई और वहां जाकर उन्होंने ऋषि कपूर को बहुत मिस किया। इसके बाद नीतू ने ऋषि कपूर को तार भेजकर अपने प्यार का इजहार किया।
अब धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा था। वही इन दोनों की जोड़ी लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही थी। उसके बाद में ऋषि कपूर और नीतू ने एक साथ 12 फिल्मों में काम किया जिसके बाद यह जोड़ी और मजबूर होती चली गई और इनकी नजदीकियां और ज्यादा बढ़ गई।

ये हैं फिल्मों में सबसे ज्यादा किसिंग सीन देने वाली अभिनेत्रियां, No.1 है सबकी फेवरेट

हम आप सभी को बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की कुछ ऐसी खूबसूरत अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने फिल्मों में सबसे ज्यादा किसिंग सीन दिए। तो दोस्तों अगर आप भी इन अभिनेत्रियों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस पोस्ट को अंतर तक जरूर पढ़ें।
1) सनी लियोन
दोस्तो सनी लियोन एक भारतीय-कैनेडियन फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। दोस्तो इन्होंने पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म जिस्म 2 में एक से बढ़कर एक किसिंग दिन दिए थे। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में किसिंग सीन दिए हैं।
2) तब्बू
तब्बू एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। हालांकि उन्होंने कई तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगला भाषा एवं साथ ही एक अमरीकी फिल्म में भी काम किया है, लेकिन मुख्यतः उन्होंने हिंदी फिल्मों में ही अभिनय किया है। दोस्तो इन्होंने लता मोहन द्वारा निर्देशित फिल्म चाँदनी बार मे कई किसिंग सीन दिए हैं।
3) मनीषा कोइराला
दोस्तो मनीषा कोइराला 90s दशक में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। आज भी यह बॉलीवुड में एक्टिव हैं हालांकि अब यह ज्यादातर फिल्मों में नजर नही आती हैं। दोस्तो इन्होंने 1998 की फिल्म दिल से में शाहरुख खान के साथ फिल्म में कई किसिंग सीन दिए हैं। इसके अलावा यह कई फिल्मों में किसिंग सीन दे चुकी हैं।
4) माधुरी दीक्षित
दोस्तो माधुरी दीक्षित 90s के दौर में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियों में से एक थी। आज भी यह बॉलीवुड में एक्टिव है। हालांकि अब यह पहले के मुकाबले काफी कम फिल्मों में नजर आती हैं। दोस्तो इन्होंने 1998 की फिल्म दयावान में विनोद खन्ना के साथ कई किसिंग सीन दिए हैं।
5) राधिका आप्टे
दोस्तो बॉलीवुड के स्टार अभिनेत्री राधिका आप्टे को आज के समय में कौन नहीं जानता है। उन्होंने लीना यादव द्वारा निर्देशित फिल्म पार्चड में एक से बढ़कर एक किसिंग सीन दिए थे। इसके अलावा भी वह कई फिल्मों में किसिंग सीन दे चुकी है।

पहले बाप फिर बेटे दोनों के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं यह अभिनेत्री, जानिए नाम..

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी एक्ट्रेस ऐसी हैं जो अपनी उम्र से दुगनी उम्र के अभिनेता के साथ फिल्में कर चुकी हैं और यह मामला सबसे ज्यादा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में देखा जाता हैं. आज एक ऐसी ही एक्ट्रेस की हम बात करेंगे जिसका नाता साउत फिल्म इंडस्ट्री से गहरा जुड़ा हुआ हैं.
जिसका नाम काजल अग्रवाल जिसने ख़ुद से कई बड़े अभिनेता के साथ फिल्म में रोमांस तो किया ही हैं लेकिन उसी अभिनेता के बेटे के साथ भी फिल्मों में रोमांस करती नज़र आ चुकी हैं.
सबसे पहले काजल को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म कैदी नंबर 150 में रोमांस करते देखा गया. फिल्म में काजल और चिरंजीवी की जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं.
loading...

फिर काजोल चिरंजीवी के बेटे राम चरण के साथ फिल्म नायक और मगाधीरा में रोमांस करती नज़र आई. काजल आज के समय में सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और इन दिनों बॉलीवुड में भी अच्छी खासी पहचान बना चुकी हैं. काजल बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म इंडियन 2 में नज़र आएगी.
15 साल की उम्र में घर से भाग कर ड्रग्स एडिक्ट बन गयी थी ये मशहूर अभिनेत्री, नाम है..

बेटी से भी छोटी उम्र की महिला को 74 साल के इस अभिनेता ने बनाया है अपनी पत्नी

बॉलीवुड में ऐसे अनगिनत अभिनेता हैं जिन्होंने अपने से कम उम्र वाली लड़की से शादी की है। हम यहां पर बात कर रहे हैं उस एक्टर की जिसने अपनी बेटी से भी छोटी महिला को अपनी चौथी बीवी बनाया है।
अभिनेता कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कबीर बेदी हैं। कबीर बेदी ने ज्यादातर फिल्मों में विलेन के किरदार को निभाया है। वह फिल्म निर्माता भी है। परवीन दुसंज से उन्होंने साल 2016 में विवाह रचाया था। परवीन उनसे पूरे 29 वर्षीय छोटी हैं। कबीर बेदी की उम्र 74 वर्ष और परवीन की 44 साल है।
loading...
अपनी पहली पत्नी से कबीर बेदी की एक बेटी भी है, जिसकी उम्र करीब 49 वर्ष है। हैरानी होती है कि कबीर बेदी की चौथी पत्नी परवीन उनकी बेटी से भी छोटी है।
परवीन से पहले कबीर बेदी 3 शादियां और कर चुके हैं। इस तरह से अपनी पूरी जिंदगी में कबीर बेदी ने चार शादियां की हैं। कबीर बेदी एक यूनिक मार्शल स्टेटस रखते हैं। ऐसा मार्शल स्टेटस बॉलीवुड में कम ही देखने को मिलता है।