
1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में एक्टर सुनील शेट्टी ने अपना अपना डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती थी। सूत्रों के अनुसार उस वक्त सुनील शेट्टी के साथ कोई भी हिरोइन काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि उस वक्त वो न्यूकमर थे। 1994 में बनी सुनील शेट्टी की फिल्म टीवी इंडस्ट्री में बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ अक्षय कुमार और रवीना टंडन ने काम किया। उस वक्त सुनील शेट्टी की पहचान एक्शन हीरो के रूप में हो रही थी। उनकी सफल फिल्मों में बलवान, दिलवाले, अंत, मोहरा, हेराफेरी, वेलकम, गोपी किशन, कृष्णा, रक्षक, बाॅर्डर, भाई, हेराफेरी, धड़कन आदि शामिल है। अपनी हेराफेरी और वेलकम फिल्म से सुनील शेट्टी ने लोगों को खूब हंसाया। और उन्होंने 2001 में धड़कन फिल्म के लिए बेस्ट विलेेन का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता।
शादी शुदा जिंदगी की बात करें तो सुनील शेट्टी ने नौ साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माना से शादी की। 1991 में दोनों सात फेरे के बंधन में बंध गए। सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड माना एक मुस्लिम परिवार से थी, लेकिन सुनील को उससे कोई फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने उनसे शादी की। माना इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर कंपनी चलाती थी। सुनील शेट्टी और माना के दो बच्चे ‘अहान’ और ‘अतिया शेट्टी’ हैं।

Post A Comment: