VIRAL NEWS लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की मौत के लिए ठहराया दो लड़कियों को जिम्मेदार, कहा होनी चाहिए इनकी जांच

टीवी चैनलों के लिए देश का सबसे अहम और टीआरपी बटोरने का मुद्दा बन चुके फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी एक्स गर्ल फ़्रेंड रिया चक्रवर्ती के सामने आने के बाद बहस का रूख़ बदल गया है। कुछ टीवी चैनलों पर दिन-रात रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हो रही है लेकिन ऐसे में रिया ने कई मामलों में साफ-साफ बात करके अपना पक्ष दमदार तरीके से सामने रखा है।
जब उनसे पूछा पूछा गया कि सुशांत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, उनका क्या खयाल है? इस पर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उनके तमाम चाहने वालों की तरह वो भी खुद भी ये जानना चाहती हैं। जब रिया से पूछा गया कि उन्हें किसके ऊपर शक है, आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा हुईं।
इसके जवाब में रिया ने दावा किया कि वो चाहती हैं कि दो लड़कियों की जांच होनी चाहिए। ये लड़किया हैं, सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म की एक्ट्रेस संजना सांघवी और रिया को सुशांत से मिलाने वाली लड़की रोहिणी अय्यर। रोहिणी सुशांत की एक्स मैनेजर भी रह चुकी हैं
बहन का ट्वीट: काश, भाई रिया से मिला ही नहीं होता
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti ने एक साथ कई ट्वीट करते हुए कहा कि सुशांत का परिवार उनके साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ा था। रिया ने मीडिया का इस्तेमाल करके और ड्रग्‍स के इस्तेमाल का आरोप लगाकर उनके भाई की इमेज खराब करने की कोशिश की है।।

Boycott China: स्पॉन्सर की रेस से Vivo हुआ बाहर, IPL को मिला नया स्पॉन्सर

IPL-Get-new-sponsor-dream11
IPL 2020 के लिए चाइनीज कंपनी VIVO की जगह नए टाइटल स्पॉन्सर का ऐलान हो गया है। VIVO को सीजन 13 से हटाए जाने के बाद ड्रीम 11 को इस साल IPL की टाइटल स्पॉन्सरशिप मिली है। IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल ने PTI से कहा कि ड्रीम 11 ने 222 करोड़ रुपये में IPL 2020 सीजन के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे हैं।
IPL-Get-new-sponsor-dream11TATA था सबसे प्रबल दावेदार
सूत्रों की माने तो टाटा पूरी गंभीरता से इस बार आईपीएल का प्रायोजक बनना चाह रहा था। बोर्ड ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया था कि केवल वही कंपनियां आगे आए, जिनका सालाना टर्नओवर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा हो। हालांकि बायजूस और अनअकैडमी जैसे स्टार्टअप भी इन शर्तों को पूरा करते थे, लेकिन टाटा संस पूरी तरह एक भारतीय ब्रांड है इसलिए उसे दौड़ का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।
भारत के बाहर होगा इस बार का आईपीएल
भारत में कोरोना वायरस महामारी के बढते मामलों के कारण यूएई में टूर्नामेंट कराया जा रहा है। सरकार ने पिछले सप्ताह बीसीसीआई को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। अधिकांश टीमें 20 अगस्त के बाद रवाना होंगी, उन्हें रवानगी से पहले 24 घंटे के भीतर दो आरटी पीसीआर टेस्ट कराने होंगे। टूर्नामेंट पूरी तरह से बायो-सिक्योर माहौल में होगा

कंगना रनौत पर सोनाक्षी सिन्हा ने किया तीखा वार, बिना नाम लिए कहीं बड़ी बात


बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। दो महीने पहले सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को अलविदा कह दिया था। वहां मिलने वाली नेगेटिविटी और ट्रोलिंग से वह परेशान हो गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद, सोनाक्षी, आलिया भट्ट, सोनम कपूर आहूजा, अनन्या पांडे, करण जौहर और अन्य कई स्टार किड्स को सुशांत के साथ इंडस्ट्री में बुरा बर्ताव और काम नहीं देने को लेकर आउटसाइडर्स टारगेट कर रहे थे।
हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कंगना रनौत पर पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि नेपोटिज्म को सनसनी एक ऐसा व्यक्ति बना रहा है जिसका सारा काम उसकी बहन संभालती है।
सोनाक्षी आगे कहती हैं कि मेरे पिता ने कभी किसी प्रोड्यूसर को फोन नहीं किया। मेरे लिए काम नहीं मांगा। मुझे दबंग फिल्म ऐसे मिली कि मेरा और सलमान खान का परिवार एक-दूसरे को जानता था, बस। मेकर्स ने तय किया मैं उस रोल के लिए फिट बैठती हूं। मुझे फिल्म ऑफर हो गई।

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, कुछ ऐसा था पूर्व कप्तान का कैरियर

MS-Dhoni-retirement-from-international-cricketभारतीय क्रिकेट इतिहास में हेलीकॉप्टर शॉट और सबसे सफल कप्तान के रूप में जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें धोनी ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि इस मैच भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि महेंद्र सिंह धोनी संन्यास ले सकते हैं।
MS-Dhoni-retirement-from-international-cricketमहेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान के रूप में की जाती है। धोनी भारतीय क्रिकेट टीम को नई बुलंदियों तक ले गए। भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में नए नए मुकाम हासिल किए। यह कोई नहीं जानता था कि धोनी की कप्तानी भारतीय क्रिकेट टीम का इतिहास ही बदल देगी।
राहुल द्रविड़ द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद से ही 2007 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया। साल 2007 में आयोजित t20 वर्ल्ड कप में धोनी ने अपनी युवा टीम से साउथ अफ्रीका के छक्के छुड़ा दिए। धौनी ने अपने इस अंदाज से दिखा दिया कि आगे वो क्या करने वाले हैं। इसी तरह यह सफर आगे भी लगातार जारी रहा।
लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी ने अचानक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से संन्यास लेने की घोषणा की है। आपको बता दें एनआईए ने ट्वीट करके धोनी के संन्यास लेने की खबर को बताया है। जिसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के फैन काफी निराश है।

74th Indipendent Day: कुछ इस तरह शहीदों की शहादत को याद करते हुए नजर आए बॉलीवुड के सितारे, देखें तस्वीरें

आज हम 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। कोरोना संक्रमण के बीच ये स्वतंत्रता दिवस विशेष प्रावधानों के बीच मनाया जा रहा है। आज के इस पावन अवसर पर हम उन वीर शहीदों को नम आंखों से नमन करते हैं मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। देश के कोने कोने में बच्चों को लेकर बूढ़ों तक स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। इसी क्रम में बॉलीवुड के सितारे और कुछ दिग्गज हस्तियां भी वीर शहीदों को याद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं बॉलीवुड के सितारे किस तरह स्वतंत्रता दिवस मना रहे है।
Urvasi-rautela-on-independence-dayउर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला वैसे तो अपनी खूबसूरती और दिलकश अदाओं के लिए लोगों के दिलों में छाई रहती हैं। लेकिन इस बार स्वतंत्र दिवस के मौके पर उर्वशी ने भारतीय झंडे को चूमते हुए तस्वीर शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है।
Amitabh-Bachchan-on-independence-dayअमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हाल ही में कोरोना को मात देकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। हालांकि अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं इसी क्रम में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह सफेद कपड़ों में जो कि तिरंगा का ही एक रंग है और हाथ में झंडा लिए हुए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- दिल बेचारा फिल्म के बाद सबसे ज्यादा देखी गई विद्या बालन की फिल्म शकुंतला देवी, बना रही हैं नया रिकॉर्ड

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर किया है. उन्होंने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्हें गरीबों की मदद करने के लिए कहा. लगभग दो मिनट के वीडियो में अक्षय कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हर किसी को अपना बेहतर देने की कोशिश करना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- सलमान खान और कैटरीना फिर करने वाले हैं स्वैग से स्वागत, जानिए कब शुरू होगी टाइगर 3 की शूटिंग

अमरिन कुरेशी
अमरीन कुरैशी ने तंत्र का दिवस के मौके पर हाथ में झंडा लेकर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में अमरीन का देश प्रेम झलक रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें काफी पसंद की जा रही है।
Kapil-Sharma-on-independence-day 
कपिल शर्मा
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे हाथ माथे पर रखकर सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के फैन्स इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं।

Good news- कोरोनावायरस के कारण ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सरकार बांट रही छात्राओं को स्मार्टफोन, ऐसे करें आवेदन

good-news-goverment-give-free-smartphone-for-girl-studentsआज के वर्तमान समय में पूरा देश कोरोनावायरस से लड़ना है। कोरोना वायरस के कारण न केवल कार्यालय बल्कि स्कूल भी घर से भाग रहे हैं। इसका मतलब है कि बच्चे ऑनलाइन कक्षाओं की मदद से घर पर पढ़ाई कर रहे हैं। इस महामारी के कारण सभी प्रकार के स्कूल कॉलेज बंद हैं। ऑनलाइन के द्वारा छात्रों को पढ़ाई कराई जा रही हैं। लेकिन बहुत से छात्र ऐसे हैं जिनके पास लैपटोप या स्मार्टफोन नहीं हैं जिसके कारण ये छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।
इसी बीच एक बड़ी खबर पंजाब से आ रही है सुनने में आ रहा है कि यहां कि सरकार छात्रों को स्मार्टफोन बांटने की योजना बना रही है। ताकि जो छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, यह भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। और इस प्रकार के छात्रों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। खबर के अनुसार पंजाब की सरकार ने 12वीं के विद्यार्थियों को करीब 175000 स्मार्टफोन बांटने की योजना बनाई है। जिसकी लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है।
पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया कि इस योजना को लांच करने के लिए सरकार ने जन्माष्टमी का पर्व दिन चुना है।

सुशांत की बहन का रिया चक्रवर्ती पर आरोप, भाई पर किया था काला जादू, पुलिस के हाथ लगे सबूत

Sushant-sister-blame-Rhea-Chakraborty-doing-kala-jadu-on-brother
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है उसके साथ ही परिवार वाले भी नए-नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मैंने आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती और उनकी मां सुशांत सिंह राजपूत को तांत्रिक के पास ले जाया करती थी। सुशांत सिंह राजपूत के पिता पहले ही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा चुके हैं। इसके साथ ही हर दिन मीडिया में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हालांकि इस मामले की जांच बिहार पुलिस मुंबई पुलिस के साथ मिलकर कर रही है।

यह भी पढ़ें:- सुशांत सुसाइड केस: गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले अहम सबूत हो सकती है गिरफ्तार, रिया हुई घर से फरार

Sushant-sister-blame-Rhea-Chakraborty-doing-kala-jadu-on-brother
अभी तक की जांच में बिहार पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के बैंक का दौरा करने के बाद इस बात की पुष्टि की है कि रिया चक्रवर्ती में सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से भारी लेनदेन किया है। इसके बाद से ही बिहार पुलिस पूछताछ के लिए रिया चक्रवर्ती के घर दबिश दे रही है, फिलहाल रिया चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ अपने घर से गायब है। बिहार पुलिस के अनुसार घटनाक्रम से पता चलता है कि रिया और उनकी मां दिवंगत सुशांत को एक तांत्रिक को भी दिखाया करते थे।

यह भी पढ़ें:- आ गई वह शुभ घड़ी जिसके भाग्यशाली लोग बनेंगे साक्षी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

सुशांत की बहन ने चौंकाने वाले आरोप लगाए है। सीएनएन न्यूज 18 चैनल के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दावा किया गया है कि रिया और उनकी मां छीछोरे अभिनेता पर काला जादू करती थीं, यही बात उनकी बहन ने सुशांत की मौत के संबंध में बिहार पुलिस से बात करते हुए अपने बयान में कही। सीएनएन न्यूज 18 के वीडियो में उन्होंने पिछले 48 घंटों से रिया के लापता होने की भी जानकारी दी है। यह भी कहा जा रहा है कि वह और उनका परिवार भूमिगत हो गए हैं और बिहार पुलिस के संपर्क में नहीं हैं।
आपको पता दे सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी इस बात का खुलासा कर चुकी है कि "सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में नहीं थे और वे इस तरह के व्यक्ति नहीं है कि सुसाइड करें, इसके पीछे जरूर कोई ना कोई साजिश हो सकती है और मैं उम्मीद करती हूं जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा"। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि पिछले 4 साल से उन्हों की कोई बातचीत नहीं हुई है और ना ही उनके पास सुशांत सिंह राजपूत का मोबाइल नंबर है।

सुशांत सुसाइड केस: गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मिले अहम सबूत हो सकती है गिरफ्तार, रिया हुई घर से फरार

Sushant-Singh-Rajput-suicide-case-girlfriend-Rhea-Chakraborty-will-arrest-by-Bihar-police
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस की जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती जा रही है वैसे ही नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत सुसाइड केस की एफ आई आर पटना में दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर पटना पुलिस कई दिनों से मुंबई में इस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर दबिश बढ़ा दी है जिसके चलते रिया चक्रवर्ती पूछताछ और गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना ठिकाना बदल रही है। हालांकि बिहार पुलिस की गहन जांच से ऐसा लग रहा है कि इस बार बिहार पुलिस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ ठोस सबूत हासिल करके कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने के मूड में है।
सुशांत के पिता ने रिया पर दर्ज कराई है एफआइआर
विदित हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता ने है बिहार में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस इस केस की गहनता से जांच कर रही है।
बिहार पुलिस के हाथ लगी अहम जानकारियां
सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां लगी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। बिहार पुलिस बैंक से जुड़े दस्तावेजों को अहम सबूत मानकर चल रही है। हालांकि पटना पुलिस इस मामले में कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहती है इसलिए फुल सबूत जुटाने के बाद ही कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी देगी। इसके बाद पटना पुलिस यहां से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना करेगी।
रिया की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
बिहार पुलिस ठोस सबूत इकट्ठा करने के लिए फिलहाल रिया चक्रवर्ती को ढूंढ रही है। रिया चक्रवर्ती गिरफ्तारी के डर से बार-बार अपना ठिकाना बदल रही है। फिलहाल रिया चक्रवर्ती अपने परिवार के साथ भूमिगत हो गयी हैं।
एक और पुलिस टीम मुंबई भेजने की तैयारी
पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एक और टीम पटना के सीनियर अफसर के नेतृत्‍व में मुंबई भेजने की तैयारी चल रही है। इस टीम में एक आइपीएस रैंक के अफसर को भी भेजा का सकता है। हालांकि, अधिकरी अभी इस बाबत कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

आ गई वह शुभ घड़ी जिसके भाग्यशाली लोग बनेंगे साक्षी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

5-august-hindu-ram-mandir-bhumi-pujan-modi-adharshila
सकल आस्था के प्रतिमान रघुनंदन प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली धर्मनगरी श्रीअयोध्या जी की पावन भूमि पर श्रीरामलला के भव्य और दिव्य मंदिर की स्थापना की प्रक्रिया गतिमान है। सकल आस्था के प्रतिमान रघुनंदन प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली धर्मनगरी श्रीअयोध्या जी की पावन भूमि पर श्रीरामलला के भव्य और दिव्य मंदिर की स्थापना की प्रक्रिया गतिमान है। लगभग पांच शताब्दियों की भक्तपिपासु प्रतीक्षा, संघर्ष और तप के उपरांत कोटि-कोटि सनातनी बंधु-बांधवों के स्वप्न को साकार करते हुए पांच अगस्त को अभिजीत मुहूर्त में मध्याह्न बाद 12.30 से 12.40 के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री रामलला के चिर अभिलाषित भव्य-दिव्य मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। यह अवसर उल्लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष और करुणा का है। हम भाग्यशाली हैं कि प्रभु श्रीराम ने हमें इस ऐतिहासिक घटना के साक्षी होने का सकल आशीष प्रदान किया।
भाव-विभोर कर देने वाली इस बेला की प्रतीक्षा में पांच शताब्दियां व्यतीत हो गईं। दर्जनों पीढ़ियां अपने आराध्य का मंदिर बनाने की अधूरी कामना लिए भावपूर्ण सजल नेत्रों के साथ ही इस धराधाम से परमधाम में लीन हो गईं, किंतु प्रतीक्षा और संघर्ष का क्रम सतत जारी रहा। अब वह शुभ घड़ी आ ही गई जब कोटि-कोटि सनातनी आस्थावानों के त्याग और तप की पूर्णाहुति होने जा रही है। मर्यादा के साक्षात प्रतिमान, पुरुषोतम, त्यागमयी आदर्शसिक्त चरित्र के नरेश्वर, अवधपुरी के प्राणप्रिय राजा श्रीराम अपने वनवास की पूर्णाहुति कर हमारे हृदयों के भावपूरित संकल्प स्वरूप सिंहासन पर विराजने जा रहे हैं।

भारतीय वायु सेना को राफेल मिलते ही घबराए पाकिस्तान, जानिए गूगल पर क्या सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी

Rafal-trend-on-google-in-pakistan
भारतीय वायुसेना के बेड़े में रफाल फाइटर जेट के शामिल होने से हर भारतवासी गर्व महसूस कर रहा है। जहां एक तरफ रफेल लड़ाकू विमान के भारतीय सेना में शामिल होने से पाकिस्तान और चीन के दांत खट्टे हो गए हैं वहीं दूसरी ओर भारतीय वायु सेना की ताकत में बड़ा इजाफा हुआ है। भारत के मित्र देश राफेल लड़ाकू विमान मिलने से बेहद खुश हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान और चीन जैसे देश इस बात को हजम नहीं कर पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि राफेल के भारतीय वायु सेना में शामिल होने से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है और उसकी घबराहट का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राफेल के बारे में जानने के लिए वहां हलचल मच गई गूगल सर्च में ये ट्रेंड करने लगा। आइए जानते हैं कि आखिर पाकिस्तान में राफेल को लेकर गूगल पर क्या-क्या सर्च किया?
पाकिस्‍तानियों में मच गई खलबली, गूगल पर ट्रेंड कर रहा राफेल
हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स स्टेशन पर जैसे ही राफेल लड़ाकू विमान की लैंडिंग हुई वैसे ही मानव पाकिस्तान में भूकंप का आ गया जिसकी हलचल गूगल पर साफ देखने को मिली। पाकिस्तान के लोगों में राफेल के बारे में जानने के लिए इतनी होड़ मची कि पाकिस्तान में गूगल पर राफेल ट्रेंड करने लगा। पाकिस्‍तानी राफेल के बारे में सर्च करना शुरु कर दिए। 29 जुलाई की सुबह 10 बजे से ही पाकिस्तान में राफेल ट्रेंड करने लगा। शाम तक यह गूगल सर्च टॉप ट्रेंड में आ गया। पाकिस्तान के सिंध, ब्लूचिस्तान, खैबर पख्तूनवा, समेत पूरे पाकिस्तान में राफेल को लेकर हलचल मच गई।
जानिए पाकिस्‍तानियों ने राफेल के बारे में क्या किया सर्च
पाकिस्तान में कोई राफेल की कीमत जानने के लिए तो कोई दुनिया का सबसे अच्छा फाइटर जेट सर्च करने में जुटा था। कुछ पाकिस्तानी अंबाला खोज रहे थे। गूगल ट्रेंड के मुताबिक पाकिस्तान में बुधावार को rafale aircraft price, world best fighter jet, what is raale और ambala सर्च किया जा रहा था। सबसे अहम बात यह है कि पाकिस्तान के लोग केवल राफेल के बारे में ही सर्च नहीं कर रहे थे बल्कि भारतीय वायु सेना के बारे में भी जानने की कोशिश कर रहे थे।

बड़े धमाके की तैयारी में है जियो, जिओ फोन 5 जल्द हो सकता है लॉन्च

साल 2018 में जियो के फीचर फोन जिओफोन 1 के लॉन्च होते ही इसकी कम कीमत और धमाकेदार स्पेसिफिकेशंस को देखकर लोगों ने इसको बेहद पसंद किया। जिओफोन 1 की लोकप्रियता को बढ़ते देख जियो ने कुछ समय बाद दूसरा फीचर फोन जियो फोन 2 लांच किया जिसकी कीमत 2999 रुपये रखी गई। जिसके बाद कंपनी ने जिओ फोन 1 को एक ऑफर के तहत 500 रुपए की कीमत में बेचा गया। अब खबर है कि जिओ जल्द ही 500 रुपए से कम की कीमत में फीचर फोन लॉन्च करके बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।
91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रिलायंस जियो, JioPhone 5 को लॉन्च करके एक बार फिर से धमाका करने की तैयारी कर रहा है। जियो फोन 5 भी एक फीचर फोन होगा और इसमें भी 4जी का सपोर्ट होगा। खबरों की मानें तो जिओ फोन 5, जिओ का लाइट वर्जन होगा जिस की शुरुआती कीमत 399 रुपए हो सकती है। जिओ फोन 1 और जिओ फोन 2 की तरह इस फीचर फोन में भी कारी ओएस मिलेगा, यानी आप इस फीचर फोन में फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य गूगल एप्स का इस्तेमाल भी कर पाएंगे। इस तरह जिओ फोन 5 लॉन्च होते ही दुनिया का सबसे सस्ता 4G फीचर फोन होने वाला है।
Jio Phone 5 के फीचर्स
इस फोन में भी 4G LTE का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें KaiOS मिलेगा। फोन में इंटरनेट चलेगा यानी आपको ब्राउजर और कई सारे एप्स मिलेंगे। ये सभी एप्स प्री-इंस्टॉल होंगे। फोन में गूगल एप्स प्री इंस्टॉल्ड मिलेंगे और साथ ही फ्री ऑफर के साथ-साथ फीचर फोन को अन्य ऑफर के साथ भी बाजार में पेश किया जा सकता है।

दुश्मनों का काल राफेल पहुंचा भारत, जानिए आखिर कितना ताकतवर है हमारा राफेल

फ्रांस से उड़ान भरकर दुश्मनों का काल राफेल बुधवार को भारत पहुंच चुका है। पहले बैच में फ्रांस ने भारत को पांच राफेल विमान दिए हैं जिसमें 3 लड़ाकू विमान और दो ट्रेनर विमान है। दुनिया का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान माने जाने वाला राफेल भारतीय वायु सेना को अगले स्तर तक ले जाने में सक्षम है। वायु सेना राफेल को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए बेहद उत्साहित थी आखिरकार वह पल अब आ ही गया। राफेल लड़ाकू विमान ओके भारतीय वायु सेना में शामिल होने के बाद से ही चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ी हुई है। आज हम आपको बताएंगे कि राफेल लड़ाकू विमान कितना ताकतवर है और भारतीय वायु सेना को किस स्तर तक ले जाने में सक्षम है।
जाने राफेल की खूबियां
  • राफेल स्टील्थ टेक्नोलॉजी से लैस है. यानी यह दुश्मन के रडार को चकमा देने के ताकत रखता है. साथ ही इसे इस हिसाब से डिजाइन किया गया है कि यह हिमालय के उपर भी उड़ान भर सकता है. बता दें कि हिमालय के उपर उड़ान भरने की काबिलियत अच्छे-अच्छे लड़ाकू विमानों में नहीं होती है.
  • राफेल की गति 2450 किलोमीटर प्रतिघंटा (KMPH)है.इसकी लंबाई 15.30 मीटर और ऊंचाई 5.30 मीटर है. राफेल का विंगस्‍पैन सिर्फ 10.90 मीटर है, जो पहाड़ी क्षेत्र में उड़ने के लिए आदर्श एयरक्राफ्ट बनाता है.
  • रफाल दुनिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान माना जाता है जो बिना सीमा को पार किए भी सैकड़ों किलोमीटर तक दुश्मन देश के ठिकानों को तबाह कर सकता है।
  • सूत्रों का कहना है कि राफेल में जो हवा से हवा में और हवा से जमीन में निशाना लगाने की क्षमता है, वैसी क्षमता फिलहाल चीन और पाकिस्तान दोनों की ही वायुसेना के किसी एयरक्राफ्ट में नहीं है, जिसके चलते भारत इन दोनों देशों से कहीं आगे है.
  • राफेल विमान हवा में ही मीटियॉर मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम है। मीटियॉर मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकती है. इसकी मारक क्षमता 150 किलोमीटर है, यानी यह मिसाइल 150 किलोमीटर दूर मौजूद दुश्मन पर भी अचूक निशाना लगा सकती है. इसका मतलब है कि राफेल बिना देश की सीमा पार किए ही दुश्मन के विमान को ढेर कर सकता है.
  • राफेल विमान में स्कॉलप मिसाइल को भी हवा से लांच करने में सक्षम है जिसकी मारक क्षमता 600 किलोमीटर है यानी मीटियॉर मिसाइल से कहीं ज्यादा।
  • राफेल विमान हैमर मिसाइल को भी लॉन्च करने में सक्षम है। फिलहाल यह मिसाइल अभी उपलब्ध नहीं है भारत ने इसकी खरीद के लिए फ्रांस के साथ रक्षा सौदा किया हुआ है। जल्द ही यह मिसाइल भी भारतीय वायु सेना के खेमे में उपलब्ध होगी।
  • हैमर मिसाइल की मारक क्षमता 70 किलोमीटर है। यह मिसाइल मीडियम रेंज मिसाइल है जिसे हवा से जमीन पर वार किया जा सकता है। इन मिसाइलों की खासियत है कि नो स्केप जोन में अगर कोई भी लड़ाकू विमान हो तो राफेल उसे मार गिराएगाइस मिसाइल को फ्रांस एयर फोर्स में डिजाइन और डाउनलोड किया हुआ है।

अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन दूरदर्शन से होगा लाइव प्रसारण, अब इस पार्टी में शुरू किया विरोध

राम भक्त अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर बनाने के लिए दशकों से इंतजार कर रहे हैं। कानूनी लड़ाई जीतने के बाद राम मंदिर भूमि पूजन की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे कुछ राजनीतिक पार्टियों को यह बात हजम नहीं हो रही है और इस पावन अवसर पर भी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए नए-नए तरीके निकालने शुरू कर दिए हैं।
राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में तय किया गया है जिसका लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। दरअसल विपक्षी दल भूमि पूजन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाए जाने की बात हजम नहीं हो रही है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (भाकपा) के विनय विषम ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को सोमवार को पत्र लिखकर इस आयोजन के लाइव दिखाने का विरोध किया।
राजनीतिक पार्टी भाकपा ने इसे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का हनन करार दिया है और उनका मानना है कि इस कारण से देश की अनेकता में एकता की छवि को ठेस पहुंचेगी। इसके साथ ही भाकपा ने विरोध करते हुए कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का मामला काफी समय तक विवाद और धार्मिक कट्टरता के चलते वैमनस्य का सबब बना था। इसलिए देश की सार्वभौमिक अखंडता की रक्षा के लिए भूमि पूजन समारोह को राष्ट्रीय चैनल पर नहीं दिखाया जाना चाहिए।
कानूनी लड़ाई जीतने के बाद भी राम मंदिर का विवाद हल होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भाकपा के विरोध प्रदर्शन से ऐसा लग रहा है कि अभी राम मंदिर का मामला मंदिर बनने तक विवादों में रहने वाला है।