Mi-17V5 भारतीय वायु सेना के लिए सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय हेलीकॉप्टर की श्रेणी में आता है। इस हेलीकॉप्टर की तुलना बोइंग सीएच-47 चिनूक से की जाती है। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी अपने इस हेलीकॉप्टर की सवारी करते हुए कई बार देखा होगा। आपको बता दें तमिलनाडु के नीलगिरी में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर Mi-17V5 क्रैश हो गया। इसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 14 लोग सवार थे। नीलगिरि की पहाड़ी पर यह हादसा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि तीन घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। यह एक वीवीआईपी हेलीकॉप्टर है।
क्या हो सकती है वजह?
अभी तक जो खबरें आई हैं उसके अनुसार हादसा खराब मौसम की वजह से हुआ है। जहां हादसा हुआ वह इलाका बहुत ही घना है। बताया जा रहा है कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर दिल्ली लौट रहे थे। तभी एयरफोर्स का एमआई17-वी5 हेलिकॉप्टर नीलगिरी के जंगली इलाके में क्रैश कर गया। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है।
वेलिंगटन में आर्म्ड फोर्सेज का कॉलेज है। यहां सीडीएस रावत को लेक्चर देना था, लेकिन कुन्नूर में घने जंगल में यह हादसा हो गया। रेस्क्यू अभियान चल रहा है। मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जाएगी, तभी पता चल पाएगा कि हादसा किन वजहों से हुआ।
Mi-17V5 की खासियत
-Mi-17V5 दुनिया के सबसे उन्नत परिवहन हेलीकाप्टरों में से एक है।
-इसे आर्म्स ट्रांसपोर्ट, फायर सपोर्ट, काफिले एस्कॉर्ट, पेट्रोल और सर्च-एंड-रेस्क्यू (SAR) मिशनों में भी तैनात किया जाता है।
-Mi-17V5 Shturm-V मिसाइल, S-8 रॉकेट, एक 23mm मशीन गन, PKT मशीन गन और AKM सब-मशीन गन से लैस है।
-इसमें हथियारों को निशाना बनाने के लिए आठ फायरिंग पोस्ट हैं।
-Mi-17V5 की अधिकतम गति 250km/H और मानक रेंज 580km है। जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है।
-यह अधिकतम 6,000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ सकता है।

कंगना रनोट की अपकमिंग फिल्म ‘तेजस’ की शूटिंग कब से शुरू होगी इस बात की घोषणा कर दी गई है। फिल्म की शूटिंग इसी साल दिसंबर के महीने से शुरू की जाएगी। कंगना रनोत अभिनीत 'तेजस' एक साहसी और निडर फाइटर पायलट की कहानी है। भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाले देश की पहली रक्षा सेना थी। और ये फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।
यह फिल्म मशहूर प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के RSVP प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है और सर्वेश मेवाड़ा फिल्म का निर्देशन करेंगे। लगभग 15 साल के अबतक के अपने करियर में कंगना बेहद अलग-अलग किरदारों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन ये पहला मौका होगा, जब वह सुरक्षा बलों की वर्दी में दिखाई देंगी।
टीवी चैनलों के लिए देश का सबसे अहम और टीआरपी बटोरने का मुद्दा बन चुके फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी एक्स गर्ल फ़्रेंड रिया चक्रवर्ती के सामने आने के बाद बहस का रूख़ बदल गया है। कुछ टीवी चैनलों पर दिन-रात रिया को सुशांत की मौत का जिम्मेदार ठहराने की कोशिश हो रही है लेकिन ऐसे में रिया ने कई मामलों में साफ-साफ बात करके अपना पक्ष दमदार तरीके से सामने रखा है।
जब उनसे पूछा पूछा गया कि सुशांत ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है, उनका क्या खयाल है? इस पर रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उनके तमाम चाहने वालों की तरह वो भी खुद भी ये जानना चाहती हैं। जब रिया से पूछा गया कि उन्हें किसके ऊपर शक है, आखिर ऐसी परिस्थितियां क्यों पैदा हुईं।
सोनू सूद ने भी पंचकूला के मोरनी इलाके के एक गाँव के बच्चों की पढ़ाई में मदद की है। अभिनेता ने इन बच्चों को स्मार्टफोन भेंट किए हैं ताकि ये बच्चे अपने घरों से ऑनलाइन अध्ययन कर सकें। सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि ये बच्चे मोरनी क्षेत्र के कोटि गाँव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, और उनके पास मोबाइल फोन नहीं होने के कारण वे ऑनलाइन कक्षाएं नहीं दे पा रहे थे।
नवाज ने उनकी तारीफ करते हुए उन्हें बड़ा सितारा बताया, जिसे अभी और भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में करनी थीं। सुशांत के साथ अपने संबंधों को लेकर बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में नवाज ने कहा, 'वो जीवन से भरपूर था, वो एक जन्मजात बातूनी था। उसे लोगों से बातचीत करना पसंद था। वो शब्दों के साथ जादूगरी कर सकता था। वो जब भी किसी विषय पर बात करता था तो आप चौकस होकर मंत्रमुग्ध हो जाते थे।'
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसारण करने वाला और शो के निर्माता को इस शो को मजबूरन एक महीना आगे बढ़ाना पड़ रहा है। दरअसल मुंबई की भारी बारिश का असर सेट के निर्माण और उसकी रिपेयरिंग पर पड़ा है, जिससे इस कार्य को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश में जगह जगह जलभराव की वजह से रिपेयरिंग वर्क काफी देरी से हुआ। सूत्रों का मानना है कि अभी तक बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स के लिए सेट भी पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाया है। सेट को सुधारने के लिए कई तरह के एहतियात बरते जा रहे हैं जिसकी वजह से इस शो को सितंबर की बजाय अक्टूबर में टेलीकास्ट किया जा सकता है। सूत्र यह भी इशारा कर रहे हैं कि शो के निर्माता इस शो को 4 अक्टूबर से प्रसारित कर सकते हैं।
इस बात की जानकारी खुद सैफ अली खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दी है। सैफ अली खान ने बताया कि उनकी यह ऑटोबायोग्राफी अगले साल तक रिलीज हो जाएगी। प्रकाशन समूह हार्पर कॉलिंस इंडिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की है। एक बयान में अभिनेता ने कहा कि जीवन में पीछे मुड़कर देखना, याद करना और समय के साथ खो जाने वाली इन बातों को दर्ज करना अच्छा होता है।
कपिल शर्मा ने भगवान का आभार जताया