
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धोनी के संन्यास लेने के तुरंत बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के बेहद अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है। आपको बता दें सुरेश रैना का क्रिकेट सफर महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी लंबा रहा है। संयोग की बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे दिग्गज क्रिकेटरों एक साथ संन्यास का ऐलान किया है।

सुरेश रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए संन्यास लेने का ऐलान किया है। सुरेश रैना ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि आपके साथ खेलने के अलावा कुछ भी नहीं था। पूरे दिल से गर्व के साथ मैं इस यात्रा में आपसे जुड़ना चाहता हूं. रैना ने लिखा कि शुक्रिया भारत। हालांकि सुरेश रैना आईपीएल के सीजन खेलते हुए नजर आते रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, कुछ ऐसा था पूर्व कप्तान का कैरियर
आपको बता दें भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की जोड़ी शोले फिल्म के जय और वीरू की तरह थी। क्रिकेट टीम के साथ ही सदस्य उन्हें इन्हीं नाम से पुकारा करते थे। दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के संन्यास के ऐलान के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम को जोरदार झटका लगा है जिसकी भरपाई करने में लंबा समय लग सकता है।
Post A Comment: