10 मई यानी रविवार को मदर्स डे है। ये दिन मदर्स के लिए बेहद खास होता है। इस दिन बच्चे आनी मां को स्पेशल फील कराने का मौका नहीं छोड़ते। ऐसा हो भी क्यों न हर किसी की जिंदगी में मां की भूमिका सबसे अनोखी और अलग होती है। मां की जगह किसी भी शख्स की जिंदगी में कोई नहीं ले सकता है। अगर आप भी इस दिन को अपनी मां के लिए खास बनाना चाहते हैं तो लॉकडाउन में अपनी मां के साथ घर में बैठकर इन फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। आज हम आपको इस खास मौके पर मां पर आधारित 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...
मदर इंडिया
नरगिस दत्त और सुनील दत्त स्टारर फिल्म 'मदर इंडिया' हमेशा से सभी की फेवरेट रही है। इसमें मां कि किरदार को जितना मजबूत दिखाया गया शायद ही किसी और फिल्म में ऐसा देखने को मिला हो। फिल्म 'मदर इंडिया' की कहानी एक ऐसी मां की कहानी थी जिसके पति की मौत के बाद बड़े संघर्ष के साथ वो अपने बच्चों को पालती है।
मॉम
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी ने अहम किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीक मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में आर्य नाम की लड़की की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसके स्कूल के ही कुछ लड़के दुष्कर्म करते हैं। इसके बाद उनकी सौतेली मां यानी श्रीदेवी उनको सबक सिखाने के लिए एक जासूस की मदद लेती है।
करण अर्जुन
फिल्म 'करण अर्जुन' कहानी भी मां के ईर्द-गिर्द घूमती है। एक मां के दोनों बेटे 'करण- अर्जुन' मर जाते हैं लेकिन उनके मरने के बाद भी वह आस लगाए बैठी रहती है कि ' मेरे करण- अर्जुन आएंगे'। इसके बाद उनके बेटों का दूसरा जन्म होता है और अंत में एक बार फिर मां अपने बच्चों से मिल जाती है।
शक्ति
इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने अहम रोल प्ले किया है। इसकी कहानी ऐसी मां की है जिसका पति मर जाता है और उसके ससुराल वाले उसके बच्चे को छीनना चाहते थे। इस फिल्म के एक-एक सीन को देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। नाना पाटेकर और शाहरुख खान ने भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी।
क्या कहना
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रीति शादी से पहले ही अपने ब्वॅायफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो जाती हैं लेकिन उनका ब्वॅायफ्रेंड उन्हें अपनाने से इनकार कर देता है। इसके बाद उनका खुद का परिवार भी उन्हें नहीं स्वीकार करता। लेकिन इन सब के बावजूद वह अपने बच्चे को कोख में रखती है और उसे जन्म देती है।

Post A Comment: